महाराष्ट्र के पुणे में एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार के निजी सहायक की 12 वर्षीय बेटी की लाश मिली है। शुरुआती जांच में शनिवार की रात बच्ची की अपनी मां से विवाद हो गया था। इसके बाद से वह लापता हो गई थी। रविवार को साई गणेश नगर इलाके में बच्ची की लाश मिलने हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि मृतक बच्ची विधायक रोहित पवार के निजी सहायक (PA) अजित दशावतारे की बेटी थी। संदिग्ध परिस्थितियों में वह मृत मिली है। बारामती तहसील के रूई गांव के साईनगर इलाके में बच्ची की लाश घर के ही नजदीक मिली है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।
यह भी पढ़ें: जादवपुर विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल में सियासी जंग का अखाड़ा क्यों बना है?
शव को पोस्टमार्टम के लिए बारामती स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शनिवार को किसी बात पर बच्ची का अपनी मां से मामूली विवाद हो गया था। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गई। जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
खबर अपडेट की जा रही है...
