दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली अकासा एयर की एक फ्लाइट में टेकऑफ से ठीक पहले कुछ ऐसा हुआ जिसने फ्लाइट को टेकऑफ ही नहीं होने दिया। इस घटना ने यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी। फ्लाइट के रनवे की ओर बढ़ने से पहले वापस गेट पर लौटाना पड़ा और पूरे फ्लाइट की दोबारा सुरक्षा जांच की गई। इस वजह से उड़ान करीब दो घंटे देरी से रवाना हो सकी। घटना के दौरान विमान में मौजूद यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। यह सब हुआ एक व्यक्ति के व्यवाहर की वजह से जो फ्लाइट में टेकऑफ से ठीक पहले फ्लाइट में बवाल हुआ।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब फ्लाइट दिल्ली से बेंगलुरु के लिए निर्धारित जर्नी की तैयारी में था और यात्री अपनी सीटों पर बैठ चुके थे। इसी दौरान इमरजेंसी एग्जिट के पास बैठे एक यात्री ने कथित तौर पर अचानक जोर-जोर से बोलना शुरू कर दिया और कुछ ऐसे बयान दिए जिससे आसपास बैठे यात्री असहज और चिंतित हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, यात्री के व्यवहार ने कुछ देर के लिए फ्लाइट के भीतर तनाव का माहौल बना दिया।
यह भी पढ़ें: बिहार: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में लगी भीषण आग, अब तक 4 की मौत
वीडियो वायरल
इस घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे फ्लाइट में बैठे किसी पैसेंजर ने ही बनाया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इमरजेंसी गेट के पास बैठा एक व्यक्ति अचानक से जोर-जोर से चिल्लाने लग गया। वीडियो में साफ सुनाई नहीं दे रहा है कि वह क्या कह रहा है लेकिन उसकी हरकत से पास में बैठे लोग परेशान हो गए।
यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
स्थिति को देखते हुए केबिन क्रू ने तुरंत हस्तक्षेप किया और मामले की जानकारी पायलट को दी। पायलट ने फ्लाइट को एहतियात के तौर पर वापस गेट पर लाया गया ताकि सुरक्षा एजेंसियां और तकनीकी टीम पूरी स्थिति की जांच कर सकें। एयरलाइन और एयरपोर्ट अधिकारियों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान के अंदर दोबारा निरीक्षण कराया। यात्रियों को भी इस पूरे घटनाक्रम के कारण कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा।
सुरक्षा जांच के बाद भरी उड़ान
सूत्रों के अनुसार, इस प्रक्रिया में विमान के अंदर और संबंधित हिस्सों की जांच की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी तरह का सुरक्षा जोखिम मौजूद नहीं है। जांच पूरी होने के बाद विमान को उड़ान के लिए सुरक्षित घोषित किया गया और बाद में उड़ान को रवाना किया गया। पूरी प्रक्रिया के कारण उड़ान करीब दो घंटे देरी से संचालित हुई।
यह भी पढ़ें: 'बॉस से संबंध बनाओ, शेख से शादी करा दूंगी', विप्रो में भी धर्मांतरण का खेल?
लोगों का फूटा गुस्सा
इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा दिखाई दे रहा है। लोग उस व्यक्ति को हवाई यात्रा से बैन करने की बात कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक प्रशासन की ओर से इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। लोग कह रहे हैं कि इस मामले की विस्तार से जांच होनी चाहिए और उस व्यक्ति पर कार्रवाई होनी चाहिए।
