देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन से पहले ही दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दी गई है। ये स्टेशन नई दिल्ली इलाके के हैं और जंतर-मंतर के आसपास ही हैं। दिल्ली मेट्रो ने बताया है जिन 11 स्टेशनों को बंद किया गया उनमें से नई दिल्ली, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय और मंडी हाउस पर इंटरचेंज की सुविधा चालू रहेगी। इन स्टेशनों से ना तो कोई ट्रेन पकड़ सकेगा और ना ही इन स्टेशनों से कोई बाहर निकल सकेगा।
माना जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। पिछली बार जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों के दौरान भी इसी तरह से मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया था। इस बार यह नहीं बताया गया है कि इन स्टेशनों को कब तक के लिए बंद किया गया है। बता दें कि जंतर-मंतर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल और अर्ध सैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: गांधी जयंती पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी, जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू
मेट्रो के कौन से 11 स्टेशन बंद हुए?
दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक, नई दिल्ली, आरके आश्रम मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, लोक कल्याण मार्ग, मंडी हाउस, सेवा तीर्थ, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक और जनपथ मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का एलान किया है।
यह भी पढ़ें: 'पद्म भूषण ही क्यों, भारत रत्न दे दो', CEC ज्ञानेश कुमार पर उमर अब्दुल्ला का तंज
तमाम राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से बुलाए गए इस प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए जंतर-मंतर के आसपास के इलाके में BNS की धारा 163 लागू कर दी गई है और लोगों के जुटने और बिना अनुमति के प्रदर्शन करने को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। बता दें कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ( SIR ) को लेकर उठ रहे सवालों के बीच और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर भी विपक्ष लगातार हमलावर है।
दूसरी तरफ, कॉकरोच जनता पार्टी ने आज ही महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के शिवाजी पार्क में एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया है।
