मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नियमित निगरानी के दौरान विस्फोटक सामग्री देखी गई, जिसके बाद तुरंत बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीमों को तैनात किया गया। इलाके को तुरंत घेर लिया गया और अतिरिक्त विस्फोटक उपकरणों की मौजूदगी की संभावना को खत्म करने के लिए एक विस्तृत तलाशी अभियान शुरू किया गया।

 

डीसीपी राहुल मदने ने कहा, 'यहां रहने वाले लांजेवार परिवार ने पुलिस को करीब साढ़े नौ बजे से 9:45 बजे के बीच सूचना दी कि उन्होंने कुछ कारतूस पड़े देखे हैं। हमारी टीम ने इलाके की तलाशी ली और करीब 15 कारतूस मिले हैं।'पुलिस के मुताबिक विस्फोटक सामग्री की यह बरामदगी सीए रोड पर दोसर भवन चौक के पास हुई है। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: नवजोत कौर ने बनाई भारत राष्ट्रीय पार्टी, उम्मीद से आशंका तक, हर सवाल का जवाब

 

नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय के करीब 58 डेटोनेडर, 15 कारतूस, कई नेक्टर और जिलेटिन की छड़ें मिली हैं। बड़े पैमाने पर विस्फोटक मिलने के बाद शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पूरे नागपुर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर पर ग्रेनेड हमले के बाद अब नागपुर में आरएसएस मुख्यालय के करीब विस्फोटक मिलने की घटना को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: अब उड़ेगा ईरान का रेल नेटवर्क? इजरायली सेना ने फारसी में धमकी दी

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मायो अस्पताल के नजदीक दोसर भवन मेट्रो स्टेशन के पास 15 जिलेटिन की छड़ें, 50 डेटोनेटर और आठ कनेक्टर मिले हैं। पुलिस के मुताबिक लावारिस हालात में विस्फोटक से भरा बैग एक घर में पिछले 18 दिनों से पड़ा था। आबादी वाले इलाके में विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीमों ने इलाके को घेर लिया। बम निरोधक दस्ते ने भी जांच की। पास में ही पोद्दारेश्वर राम मंदिर और मोमिनपुरा दोसर भवन भी स्थित हैं।