कर्नाटक के आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार 20 अगस्त से लापता थे। आखिरी बार उनकी लोकेशन बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिली थी। उसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ज्ञानेंद्र ने दिल्ली की फ्लाइट में टिकट बुक की थी। मौजूदा समय में वे उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अंतर्गत एमएसएमई के निदेशक हैं।

 

कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने भी इसकी पुष्टि की। मगर शाम होते-होते मामला पलट गया। प्रियांक खरगे ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में बताया कि अधिकारी से संपर्क हो गया है। वह आपात कारणों से अपने गृहनगर आए थे।

 

यह भी पढ़ें: बिहार: 2 सगे भाई चलाते थे हथियार का काला कारोबार, बंदूक-कारतूस के साथ 1 गिरफ्तार

 

इससे पहले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा था, 'आज सुबह से मीडिया में इससे जुड़ी खबरें आ रही हैं। अभी तक परिवार व किसी अन्य ने कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी है। उनसे किसी भी प्रकार से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनकी आखिरी लोकेशन केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिली थी। मामले की जांच की जा रही है।'

 

 

 

 

अधिकारी से संपर्क होने के बाद प्रियांक खरगे ने कहा, 'ऐसी खबरें आई हैं कि कर्नाटक में एक IAS अधिकारी लापता हो गए हैं। बाद में संबंधित अधिकारी ने सरकार से संपर्क किया और साफ किया कि परिवार में किसी जरूरी काम की वजह से उन्होंने छुट्टी ली थी और उन्हें तुरंत अपने गृहनगर जाना पड़ा था। इस दौरान वे अपने सरकारी फोन पर उपलब्ध नहीं थे। इससे उनके ठिकाने को लेकर कुछ भ्रम और अटकलें पैदा हुईं। अब वे सरकार के संपर्क में हैं और उन्होंने स्थिति स्पष्ट कर दी है।'

 

यह भी पढ़ें: क्या सच में करीना प्रेगनेंट है? ननद सबा पटौदी ने इंस्टा पोस्ट पर बता दिया

 

2016 बैच के आईएएस अधिकारी गंगवार एमएसएमई निदेशक से पहले कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) में परीक्षा नियंत्रक थे। इसी वर्ष मार्च में उन्हें इस पद से हटाया गया था।