25 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4,078 दिन लगातार प्रधानमंत्री के रूप में पूरे कर लिए हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4,077 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। देश के इतिहास में लगातार इतने दिनों तक प्रधानमंत्री रहने वाले व्यक्तियों में अब वह शामिल हो गए हैं। उनसे पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू इतने दिनों तक प्रधानमंत्री रहे।   

पीएम नरेंद्र मोदी ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। वे स्वतंत्रता के बाद जन्मे पहले और एकमात्र प्रधानमंत्री हैं। साथ ही, वे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने वाले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं। उनके नाम एक और रिकॉर्ड है कि वह ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो हिंदी भाषी राज्य से नहीं आते, फिर भी इतना लंबे कार्यकाल तक प्रधानमंत्री के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आज मालदीव में होंगे PM मोदी, छोटा सा देश भारत के लिए क्यों जरूरी?

प्रधानमंत्री के नाम कई रिकॉर्ड

नरेंद्र मोदी इकलौते ऐसे गैर कांग्रेसी नेता हैं, जिन्होंने दो बार प्रचंड बहुमत से सत्ता हासिल की। तीसरी बार भी प्रधानमंत्री पद पर हैं। वे 1971 में इंदिरा गांधी के बाद पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिसके नाम पूर्ण बहुमत से सत्ता में आने का रिकॉर्ड है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि है। वह पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाद इकलौते ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने अपनी पार्टी को लगातार तीन लोकसभा चुनावों में जीत दिलाई। यह किसी प्रधानमंत्री के लिए अनोखा रिकॉर्ड है। 

यह भी पढ़ें: भारत-UK ने साइन किया FTA, घटेंगे व्हिस्की, कार और सॉफ्ट ड्रिंक के दाम

कैसी रही है पीएम की शुरुआती जिंदगी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के वडनगर में एक साधारण परिवार में जन्मे थे। उन्होंने बचपन में रेलवे स्टेशन पर चाय भी बेची है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और फिर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े। प्रांत प्रचारक रहे, महासिचव और मुख्यमंत्री स्तर तक पहुंचे। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में एक दशक ज्यादा सेवाएं दी।

पीएम कैसे बने?

 साल 2013 में बीजेपी ने उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर प्रस्तावित किया। साल 2014 में BJP को राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक जीत दिलाई। तब से लेकर अब तक वह प्रधामंत्री पद पर बने हुए हैं। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री दोनों का कार्यकाल मिलाकर, वह 24 साल से संवैधानिक पद पर हैं।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच विवाद की असली वजह क्या है? पूरी कहानी

प्रधानमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल कब से कब तक?

  • 26 मई 2014: पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
  • 30 मई 2019: दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
  • 5 जून 2024: तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 

 

सबसे कम कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री-

  • अटल बिहारी वाजपेयी (पहला कार्यकाल)
    कार्यकाल: 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक।
    कितने दिन: 16 दिन

  • गुलजारीलाल नंदा
    कार्यकाल: 11 जनवरी 1966  से 24 जनवरी 1966 तक।
    कितने दिन: 13 दिन

  • चौधरी चरण सिंह
    कार्यकाल: 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक।
    कितने दिन: 170 दिन

  • चंद्रशेखर
    कार्यकाल: 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक।
    कितने दिन: 223 दिन 

  • विश्वनाथ प्रताप सिंह 
    कार्यकाल: 2 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990
    कितने दिन: 343 दिन 

सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री

  • जवाहर लाल नेहरू
    पहला कार्यकाल
    कब से कब तक: 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक। 
    कितने दिन: लगभग 4 साल, 9 महीने  
    दूसरा कार्यकाल
    कब से कब तक: 13 मई 1952 से 10 अप्रैल 1957 तक।
    कितने दिन: 5 साल  
    तीसरा कार्यकाल
    कब से कब तक: 10 अप्रैल 1957 से 2 अप्रैल 1962 तक।
    कितने दिन: 5 साल
  • चौथा कार्यकाल
    कब से कब तक: 2 अप्रैल 1962 से 27 मई 1964 तक।
    कितने दिन: 2 साल 1 महीने।
    कुल कार्यकाल: 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक।
    कितने दिन: 17 साल, 2 महीने, और 10 दिन।|

  • इंदिरा गांधी 
    कार्यकाल: जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक। (पहला)
    कार्यकाल: 14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984 तक। (दूसरा)
    कितने दिन: 11 साल वर्ष, 59 दिन 

  • राजीव गांधी
    कार्यकाल: 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक।
    कितने दिन: 5 वर्ष, 32 दिन

  • अटल बिहारी वाजपेयी
    कार्यकाल: 19 मार्च 1999 से 22 मई 2004 तक। 

  • मनमोहन सिंह
    कार्यकाल: 22 मई 2004 से 17 मई 2009 तक। (पहला)
    17 मई 2009 से 26 मई 2014 (दूसरा)
    कितने दिन: 10 साल, 4 दिन