गुरुवार को देश के लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा। केंद्र सरकार ने एक बड़े फैसले में पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा दी। दरअसल, 1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट बनवाना महंगा हो जाएगा। सरकार ने पासपोर्ट नियमों में बदलाव करते हुए फीस बढ़ाने का फैसला किया है। लोगों को अब सामान्य और तत्काल दोनों तरह के पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले के मुकाबले अधिक पैसे खर्च करने होंगे।

 

सरकार के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, 36 पेज वाले पासपोर्ट की फीस 1,500 से बढ़कर 2,500 कर दी है, यानी कि आवेदकों को अब 1,000 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। इसके अलावा अगर कोई शख्स तत्काल सेवा के तहत पासपोर्ट बनवाना चाहता है तो उसे 3,500 की जगह 5,000 रुपये देनें होंगे।

 

यह भी पढ़ें: 'भारत से हर रिश्ते बनाने को तैयार', हरदीप पुरी से मिले ईरान के पेट्रोलियम मंत्री

60 पेज वाले पासपोर्ट की समान्य फीस

इसी में सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि 60 पेज वाले पासपोर्ट की समान्य फीस बढ़ाकर 2,000 से 3,500 कर दी गई है। यह पासपोर्ट उन लोगों के लिए होता है, जो ज्यादा विदेश यात्रा करते हैं। वहीं, इसी के लिए अलग आप तत्काल पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो, आपको 4,000 की जगह 6,000 रुपये देने होंगे। इस कैटेगरी में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

 

 

 

इन कामों के लिए भी करनी होगी जेब ढीली

इसके अलावा सरकार ने पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (PCC), सरेंडर सर्टिफिकेट और पासपोर्ट से जुड़ी दूसरी सर्विस के चार्ज में भी बड़े बदलाव किए हैं। यानि कि दूसरे सरकारी कामों के लिए भी अब ज्यादा फीस चुकानी होगी। अगर आपका पासपोर्ट खो गया है या फट गया है और आप उसकी जगह नया पासपोर्ट चाहते हैं, तो उसकी फीस भी बढ़ीई गई है।

 

यह भी पढ़ें: 'इमरजेंसी के बारे में नई पीढ़ी भी जाने, NCERT ने सही किया'- धर्मेंद्र प्रधान

 

इसी नोटिफिकेशन में केंद्र सरकार ने 8 साल तक के बच्चों और 60 साल से ज्यादा उम्र के सीनियर नागरिकों को नए पासपोर्ट आवेदन पर मिलने वाली 10% की छूट पहले की तरह बरकरार रखी है। बता दें कि अगर आप पुराने दामों पर पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं, तो आपके इसे 30 जून तक ही बनवा सकते हैं।