मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार एयर चुनाव आयोग के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) अनोखा प्रदर्शन कर रही है। यहां जंतर मंतर रोड पर लेटकर दर्जनों कार्यकर्ता सांकेतिक लाश बनकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तब तक आंदोलन चलता रहेगा।

NSUI के प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि CEC ज्ञानेश कुमार में देश के 13 करोड़ से अधिक लोगों का मताधिकार छीन कर उन्हें मार दिया है। यही वजह है कि जिंदा लाश बनकर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों के हाथों में लोकतंत्र का हत्यारा, वोट चोर जैसे नारों के बैनर हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 3 बड़े प्रदर्शन, हिरासत के बाद नेहा बोरा रिहा; 5000 जवान तैनात

क्या कह रहे हैं प्रदर्शनकारी?

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने खबरगांव से बात करते हुए ज्ञानेश कुमार को लोकतंत्र का हत्यारा, वोट चोर और देशद्रोही बताया। उन्होंने कहा की मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश के साथ गद्दारी करने वाला बताते हुए कहा कि उन्होंने देश के लोगों का भविष्य चुराया है। 

क्यों 'जिंदा लाश' बने NSUI कार्यकर्ता?

विनोद जाखड़ ने कहा, 'ज्ञानेश कुमार में देश के लोगों का वोट का अधिकार चुराया है। बीजेपी, आरएसएस, नरेंद्र मोदी और अमित शाह इस देश के गुनहगार हैं। इन लोगों ने वोट छोड़ो करके देश में सरकार बनाई है और लोकतंत्र और संविधान की लाश पर सरकार बनाई गई है। यही वजह है कि आज हम जिंदा लाश बनकर प्रदर्शन कर रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: 'नाम डंकी, जाति जानवर', MP में गधे को जारी हो गया नर्सिंग सर्टिफिकेट

विनोद जाखड़, अध्यक्ष, NSUI:-
ये सांकेतिक लाशें उन 13 करोड़ लोगों की है जिनके वोट काटे गए हैं। ये लोग सवाल पूछ रहे हैं कि हम जिंदा हैं, हमारी आत्मा जिंदा है लेकिन हमारे शरीर मर चुके हैं। ज्ञानेश कुमार के कागजों में लोगों को मार दिया गया है।

'देश और संविधान से बड़ा नहीं हैं ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा'

विनोद जाखड़ ने कहा, 'ज्ञानेश कुमार इस देश और यहां के संविधान से बड़ा नहीं है। जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के लोग ज्ञानेश कुमार को बचाने में लगे हुए हैं। साफ पता चलता गई की चुनाव आयोग और मोदी सरकार की सांठगांठ है। अब देश की जानता जाग चुकी है और इन लोगों को गाने चुनाव में सबक सिखाएगी।'