उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शराब से हुई मौतों के बाद महिलाओं का गुस्सा ऐसा भड़का कि समूह बनाकर ठेके पर हमला बोल दिया। वहां रखी शराब की बोतलों को उठाया और सड़क पर लाकर जमकर तोड़फोड़ दी है। महिलाओं ने लाठी डंडे से शराब की बोतलों को तोड़ दिया, हंगामा किया। महिलाएं, इलाके में शराब पीने से हुई मौतों पर गुस्सा थीं।
महिलाओं ने ठेके को नारायणपुरा इलाके से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर ठेका रहा तो ऐसे ही मौतें होती रहेंगी, शराबियों के जुल्म से महिलाएं परेशान होंगी। उनका बवाल इस हद तक बढ़ गया कि पुलिस को आनन-फानन में आना पड़ा। नाराज महिलाओं को पुलिस ने किसी मनाया और प्रदर्शन खत्म कराया। यह घटना 2 नवंबर की है।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल छिड़ककर चूहे को जिंदा जलाया, झांसी में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ठेके से शराब लूटकर महिलाओं ने मचाई तोड़फोड़
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह करीब 10.30 बजे गुरसराय थाने के पास किसी ने फोन किया। फोन करने वाले शख्स ने बताया कि महिलाओं ने देसी शराब के ठेके पर हमला बोल दिया है। 10 से 15 की संख्या में महिलाओं ने हमला बोला। शराब की पेटियों को उठाकर सड़क पर पटक दिया।
महिलाओं ने पेटियों को डंडे, लाठी और पैरोंसे कुचल दिया। लोग उन्हें मनाने की कोशिश करते रह लेकिन महिलां मानी नहीं। शराब पीने की वजह से कई लोगों की मौत हो गई। वहां रखी शराब की बोतलों को नष्ट कर दिया। महिलाएं जिद पर अड़ी रहीं कि किसी भी हाल में यहां से ठेका हटाया जाए।
पुलिस से भी काफी देर तक नहीं संभले हालात
गुरसराय थाना के प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने महिलाओं को समझाने-बुझाने की कोशिश की। काफी देर बाद महिलाएं बात करने के लिए तैयार हुईं। तनाव के बाद अब इलाके में राहत है।
यह भी पढ़ें: झांसी में गाड़ी पर चढ़कर किन्नरों का हंगामा, सड़क जाम, 5 गिरफ्तार
झांसी पुलिस ने क्या कहा?
झांसी पुलिस ने कहा कि करीब 10.30 बजे महिलाओं ने गुरसराय थाना पर हमला बोला। नारायणपुरा कस्बे में देसी शराब के ठेके पर 10 से 15 महिलाओ ने तोड़फोड़ मचाई। महिलाओं ने शराब की बोतलों और पाउच को तोड़ डाला। पुलिस में अभी तक किसी ने शिकायत नहीं दर्ज कराई है।
