प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 138वें एपिसोड में कहा कि भारत करीब 10 साल वर्ष पहले 28-29 सितंबर 2016 की दरम्यानी रात भारतीय सेना के वीर जवानों ने नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। उरी आतंकी हमले के बाद की गई इस कार्रवाई ने देश-दुनिया में चर्चा का विषय बन गई थी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक अभियान को याद करते हुए कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LoC) के उस पार जाकर हमारे वीर जवानों ने जिस तरह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की थी, उसे देख दुनिया हैरान थी। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक ने डंके की चोट पर पूरी दुनिया के सामने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया था। 

यह भी पढ़ें: 'नशामुक्त भारत के लिए कोशिश करें', 'मन की बात' में PM मोदी की अपील

महात्मा गांधी की जयंती पर PM मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'कुछ ही दिनों बाद 2 अक्टूबर है। पूज्य बापू की जयंती का दिन है। बापू ने हमें जीवन के बहुत से मंत्र दिए हैं। स्वच्छता भी उनमें से एक है। हम अकसर अपने आसपास स्वच्छता से जुड़े अनेक प्रयासों को देखते हैं, यह प्रयास बहुत प्रेरक और उत्साह बढ़ाने वाले हैं। इन सभी प्रयासों में एक बात दिखाई देती है कि कहीं शुरुआत एक व्यक्ति ने की, फिर उसके साथ कुछ और लोग आ गए, कारवां बढ़ता गया, यही तो जन भागीदारी है। बापू के प्रति हमारी सबसे सुंदर श्रद्धांजलि भी स्वच्छता ही है।'

अशोक सिंघल की तारीफ में क्या बोले PM?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज एक ऐसे महानुभाव की 100वीं जन्मजयंती है जिन्होंने संस्कृति, समाज और राष्ट्र के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। मैं बात कर रहा हूं विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल जी की। उन्होंने समाज में रहकर तपस्वियों जैसा जीवन जिया। उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन को जो दिशा दी, जो ऊर्जा दी, आज उसी का परिणाम है कि हम अयोध्या में भव्य मंदिर को साक्षात देख रहे हैं।'

जनगणना पर क्या बोले PM मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'देश के सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है। उत्तराखंड में जनगणना की शुरुआत चमोली के माणा गांव से हुई। माणा को देश का पहला गांव कहा जाता है। जनगणना हम सबका राष्ट्रीय दायित्व है। मैंने 15 अगस्त को भी देशवासियों से आग्रह किया था कि इसके लिए अपना समय जरूर निकालें।'

यह भी पढ़ें: 'मन की बात' की बात में PM की अपील, घर बनाएं गणपति बप्पा, लेकिन कैसे, तरीका जानिए

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'बीते एक दशक में बालाकोट की एयर स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक भारत ने बार-बार ये स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर आतंकवादी भारत पर आंख उठाएंगे, तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा। अब आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरों टॉलरेंस की नीति लेकर चल रहा है, और हम इसके नतीजे भी देख रहे हैं।'

सर्जिकल स्ट्राइक पर PM मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, '10 वर्ष पहले 28-29 सितंबर, 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। LOC के उस पार जाकर हमारे वीर जवानों ने जिस तरह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की थी, वो देख दुनिया हैरान थी। सर्जिकल स्ट्राइक ने डंके की चोट पर पूरी दुनिया के सामने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया था।'