पंजाब के अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीकी इलाकों में कई ड्रोन मंडराने की आशंका में एयरपोर्ट अधिकारियों ने कम से कम 7 उड़ानों को दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया है। डायवर्ट की गई उड़ानों में 2 इंटरनेशनल उड़ानें थीं। गतिविधियां रविवार रात 10 बजे देखी गईं।
रनवे के पास ड्रोन जैसी कोई चीज उड़ते दिखी, जिसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने जांच के बाद उड़ानों में बदलाव करने का फैसला किया। जैसी ही ड्रोन जैसी गतिविधियां देखी गईं, मौके पर जांच अधिकारी पहुंचे और तत्काल सभी उड़ानें रोकने के लिए कवायद शुरू की।
यह भी पढ़ें: बिहार में 480 जगहों पर शुरू होगी ड्रोन सेवा, युवाओं को मिलेगा 5 लाख तक अनुदान
अलर्ट पर पंजाब में एजेंसियां
पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निदेशक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि रविवार रात हवाई अड्डे के रनवे के आसपास पर कई संदिग्ध ड्रोन देखे गए, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
यह भी पढ़ें: कानपुर के इंजीनियर को उठाकर ले गई रूस की पुलिस, पत्नी ने CM योगी से लगाई गुहार
किन उड़ानों को किया गया डायवर्ट?
करीब डेढ़ घंटे तक विमानों का संचालन पूरी तरह से निलंबित रहा। अधिकारियों ने बताया कि मलेशिया एयरलाइन, इंडिगो, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें प्रभावित हुईं और उनका मार्ग बदलकर उन्हें दिल्ली भेजा गया।
