भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तनाव बना हुआ है। इस बीच पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक की प्रस्तावित भारत यात्रा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पाकिस्तान ने 20 से 22 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पहले सिविलाइजेशनल डॉयलॉग फोरम में अपने प्रतिनिधि के तौर पर मुसादिक मलिक के नाम पर मुहर लगी है। उनके नाम पर मुहर लगने के बाद उनके पुराने बयानों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौते को लेकर जारी विवाद के बीच एक विवादित बयान दिया था।
20 से 22 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में हिस्सा लेने दुनियाभर से कई नेता आ रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से मुसादिक मलिक इसमें शामिल होंगे। इस सम्मेलन में SCO के सदस्य देशों के प्रतिनिधि सभ्यताओं के बीच संवाद और सांस्कृतिक समझ को बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। अगर यह दौरा होता है तो मई 2023 के बाद किसी पाकिस्तानी मंत्री का यह पहला भारत दौरा होगा। इससे पहले पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी SCO की बैठक में शामिल होने गोवा आए थे।
यह भी पढ़ें: किशाऊ बांध की शर्त से मिला BBMB एरियर का हक, धर्मशाला में कांग्रेस की विजय रैली
क्यों हो रहा विवाद?
मुसादिक मलिक के नाम पर मुहर लगने के बाद विवाद शुरू हो गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच जून 2026 में उन्होंने सिंधु जल समझौते को लेकर भारत के खिलाफ बेहद तीखा बयान दिया था। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया था कि भारत पाकिस्तान के पानी को रोकने की कोशिश कर रहा है। इसी दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि पाकिस्तान के हिस्से के पानी पर दावा करने वाले हाथों को काट दिया जाएगा।
उन्होंने कहा था कि हम साफ कर चुके हैं कि अगर कोई हमारे पानी पर हाथ डालने की कोशिश करेंगे तो हम उस हाथ को काट देंगे। उन्होंने आगे कहा था कि यह सिर्फ घोषणा ही नहीं है बल्कि हम यह करके भी दिखा चुके हैं। उनके इस बयान को भारत के खिलाफ धमकी के तौर पर देखा गया था।
पहलगाम के बाद विवाद
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष की कहानी बहुत पुरानी है लेकिन ताजा विवाद 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था। आतंकवादियों ने भारत में घुसकर 26 बेकसूर लोगों को मार दिया था। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को करार जवाब दिया था। भारत ने साफ कर दिया था कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता, तब तक सिंधु जल समझौता स्थगित रहेगा। भारत के इस फैसले के बाद पाकिस्तन ने भारत को धमकी देना शुरू कर दिया था।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने SC में दायर की अर्जी, 48 सवालों का चुनाव आयोग से मांग रहे जवाब
मुसादिक मलिक को क्यों चुना?
इस मामले में विवाद की एक बड़ी वजह यह भी है कि पाकिस्तान अपने संस्कृति मंत्री को नहीं भेज रहा है। भारत ने सम्मेलन के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत और संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को आमंत्रित किया था, लेकिन पाकिस्तान ने उनकी जगह जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक को नामित कर दिया। इस फैसले ने सवाल खड़े किए हैं कि आखिर पाकिस्तान ने ऐसे मंत्री को क्यों चुना, जो भारत के खिलाफ पहले भी तीखे बयान दे चुके हैं। भारत और पाकिस्तना के बीच द्विपक्षीय बातचीत बंद है। ऐसे में पाकिस्तानी मंत्री का भारत दौरा काफी अहम हो जाता है।
