लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना में गिग वर्कर्स के साथ बाइक रैली में हिस्सा लिया। यह रैली हैदराबाद में शिल्पा रामम से जयाभेरी ग्राउंड तक आयोजित की गई। इसमें तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने भी हिस्सा लिया। 

 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी की विचारधारा श्रमिको के साथ बंधुआ मजदूरों जैसा व्यवहार करना है। उन्होंने तेलंगाना सरकार के गिग वर्कर्स के लिए बने कल्याणकारी कानूनों को समर्पित किया। बाइक रैली में राहुल गांधी एक महिला गिग वर्कर्स की बाइक के पीछे बैठे दिखे। तेलंगाना सरकार के अन्य मंत्री भी मौजूद रहे। 

 

यह भी पढ़ें: कश्मीर का मामला UN क्यों ले गए थे नेहरू? 1947 के हालात और फैसले की पूरी कहानी

 

बाइक रैली में हिस्सा लेने के बाद गिग वर्कर्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा और संरक्षण देने का वादा पूरा किया है। कानून के तहत गिग वर्कर्स को पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। सरकार वाई-फाई की सुविधा से लैस विश्राम केंद्र भी मुहैया करवाएगी।

 

 

 

बीजेपी-आरएसएस पर राहुल गांधी का निशाना

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस की विचारधारा का उद्देश्य 'अडाणी और अंबानी' जैसे बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना है, जबकि श्रमिकों के साथ बंधुआ मजदूरों जैसा व्यवहार करना है। बता दें कि तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने गिग वर्कर्स (पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण) विधेयक, 2026 पारित किया था।

2023 का वादा तीन साल बाद पूरा

2023 में राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के वक्त गिग वर्कर्स ने अपनी समस्याओं को उठाया था। इसके बाद ही यह कानून बनाया गया है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, 'तेलंगाना के गिग वर्कर्स से 2023 में लंबी मुलाकात हुई थी, विस्तार से बात हुई थी। उन्होंने अपना दुख-दर्द, अपनी जरूरतें और मांगें बताई थीं। वादा था - आपकी मांगें पूरी होंगी, आपको सुरक्षा जरूर मिलेगी। आज हमने वो वादा पूरा किया।'

 

यह भी पढ़ें: 18 या 19 नवंबर कब मनाएं अक्षय नवमी? क्यों खास है यह पर्व, यहां जानें जवाब

नए कानून में क्या-क्या मिलेगा?

राहुल गांधी ने बताया कि कानून के तहत 5 लाख दुर्घटना बीमा, 10 लाख स्वास्थ्य बीमा, कमाई का 1% पेंशन के लिए और जगह-जगह पर वाई-फाई वाले विश्राम केंद्र की व्यवस्था होगी। राहुल गांधी ने बताया, 'ये सब अब तेलंगाना के गिग वर्कर्स के कानूनी अधिकार हैं। ये सिर्फ योजना नहीं, एक सोच है। हर मेहनतकश को उसका अधिकार, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा मिलनी ही चाहिए। और यही फर्क है-  कांग्रेस की प्रजालु सरकार और बीजेपी-आरएसएस के दोरालू विचार में। उनकी विचारधारा श्रमिक को बंधुआ बनाना चाहती है। कांग्रेस की सोच मेहनत करने वालों को अधिकार, सम्मान और सुरक्षित भविष्य दिलाती है।'