दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी करने वाले कश्मीरी युवक के साथ राहुल गांधी समर्थकों ने मारपीट की। मारपीट करने वालों का आरोप है कि कश्मीरी युवक राहुल गांधी को गाली दे रहा था। हालांकि वीडियो में युवक ने कोई गाली नहीं दी। वह सिर्फ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध और पीएम मोदी का समर्थन कर रहा था। तभी कुछ राहुल गांधी समर्थक वहां पहुंचे और युवक के साथ मारपीट करने लगे।
कश्मीरी युवक ने कहा कि जब विपक्ष जीतता है तो ईवीएम से कोई दिक्कत नहीं होती। मैं कश्मीर से हूं। मैंने राहुल गांधी को गाली नहीं दी। मैं इस देश का नागरिक हूं और इस देश को दूसरा नेपाल नहीं बनने दूंगा।
यह भी पढ़ें: 'चुनाव निष्पक्ष हों और ब्यूरोक्रेसी पारदर्शी', नसीहत दे गए मुरली मनोहर जोशी
नारेबाजी पर कश्मीरी युवक की बेरहमी से पिटाई
वायरल वीडियो में शख्स अपना नाम फहीम नजीर बताता है और कहता है कि वह श्रीनगर का रहने वाला है। शख्स बताता है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैन है। उसने सीजेपी मुर्दाबाद के नारेबाजी भी की। मीडिया से बातचीत के बीच ही कुछ अन्य लोग नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगते हैं। जवाब में कश्मीरी युवक नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाता है। यही से मामला बिगड़ने लगता है। कुछ लोग वहां पहुंचते हैं और युवक के हाथ से तख्ती छीन लेते हैं और उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगते हैं।
पिटाई करने वाले बोले- बुलाओ लो मोदी को
वीडियो में साफ दिख रहा है कि चार से छह गुंडों की यह भीड़ कश्मीरी युवक को बेरहमी से पीटती है। गाली-गलौज करती है और कहती हैं कि बुलाओ लो मोदी को। बाद में खुद को राहुल गांधी का समर्थक बताने वाले ये लोग उलटा कश्मीरी युवक पर ही कांग्रेस नेता को गाली देने का आरोप जड़ देते हैं।
यह भी पढ़ें: 'आतंक का राक्षस अब खुद उसे खा रहा..', UN में भारत ने पाकिस्तान को सुनाया
देश को नेपाल बनने नहीं दूंगा: कश्मीरी युवक
एक अन्य वीडियो में कश्मीरी युवक कहता है कि मैंने सवाल खड़े किए हैं। कोई जुर्म नहीं किया है। जब विपक्ष जीत जाता है तो ईवीएम में खराबी नहीं होती है। राजीव गांधी पहली बार ईवीएम लाए। युवक ने सवाल उठाया कि मुझे कैसे मारा गया। क्या यह लोकतंत्र है? मैंने राहुल गांधी को गाली नहीं दी, लेकिन मुझे किस तरीके से मारा गया। देश को नेपाल और बांग्लादेश बनाने की साजिश चल रही है। मैं देश का नागरिक हूं। मेरी जिम्मेदारी है कि मैं देश को नेपाल बनने नहीं दूंगा।
