कई दिनों से लोगों के बीच चर्चा है कि हरियाणा के कालका से दिल्ली तक चलने वाली 'शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन' (कालका-दिल्ली शताब्दी) ट्रेन संख्या 12006 को बदलकर वंदे भारत में बदला जा रहा है। इइन चर्चाओं के बीच लोगों के मन में ये भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या कालका वाया चंडीगढ़ और अंबाला होते हुए दिल्ली तक जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस बंद हो जाएगी? लोगों के मन में सवाल कई हैं लेकिन किसी के पास सटीक जानकारी नहीं है।

 

इन अटकलों के बीच भारतीय रेलवे ने शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर स्थिति साफ की है। रेलवे ने बताया है कि उसका कालका-दिल्ली शताब्दी ट्रेन को वंदे भारत में बदलने का कोई प्लान नहीं है। इस बात की पुष्टि खुद रेलवे ने 'खबरगांव' से की है।

 

यह भी पढ़ें: खबरगांव की खबर पर जागा रेलवे, कुलियों की वसूली पर कही ऐक्शन की बात

 

रेलवे ने अटकलों पर लगाया विराम

 

खबरगांव से बात करते हुए उत्तर रेलवे (Northern Railway) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि रेलवे का कालका-दिल्ली शताब्दी ट्रेन को वंदे भारत में बदलने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में ऐसा कोई निर्णय लिया जाता है तो इस रूट पर नई वंदे भारत चलेगी लेकिन फिलहाल रेलवे इसके बारे में नहीं सोच रहा है।

 

यह भी पढ़ें: आनंद विहार स्टेशन पर सुरक्षा के मानक राम भरोसे, बिना जांच आ-जा रहे यात्री

 

नई ट्रेन को चलाने का फैसला 'रेलवे बोर्ड' के पास

 

रेलवे ने कहा कि किसी भी रूट पर नई ट्रेन को चलाने का फैसला 'रेलवे बोर्ड' लेता है। अगर उस क्षेत्र की जनता या कोई सांसद चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर वंदे भारत को चलाने की मांग करता है तो इसपर रेलवे बोर्ड विचार करता है। विचार करने के बाद ही रेलवे नई ट्रेन चलाने पर अंतिम निर्णय लेता है।

 

चंडीगढ़ कटरा के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन?

 

इस बीच एक आम चर्चा यह भी है कि क्या रेलवे चंडीगढ़ कटरा के बीच वंदे भारत चलाने पर विचार कर रहा है? इन अटकलों के बारे में भी रेलवे ने साफ इंनकार किया। CPRO ने कहा कि रेलवे का इस रूट पर भी वंदे भारत चलाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।