तेलंगाना विधानसभा परिसर में मंगलवार को एक अचानक सीनियर IAS अधिकारी नवीन मित्तल के निजी सचिव राजू बेहोश होकर गिर पड़े। कैबिनेट मंत्री वकिति श्रीहरि ने उन्हें तुरंत देखा और दौड़कर CPR देने की कोशिश की। कोई उपाय काम नहीं आया, राजू की मौत हो गई।

वकिति श्रीहरि ने भी जान बचाने की कोशिश की लेकिन नहीं बचा सके। डॉक्टर के पहुंचने तक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। उन्होंने मेडिकल स्टाफ को बुलाया और राजू को अस्पताल ले जाने का इंतजाम किया। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: होटल रिसेप्शन पर अचानक बेहोश होकर गिरा शख्स, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई मौत

राजू को कार्डियक अरेस्ट आया था। रास्ते में ले जाते वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया। विधानसभा परिसर में मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन नहीं बचाया जा सका। अस्पताल ने भी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई है। 

कौन हैं नवीन मित्तल?

नवीन मित्तल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उनका जन्म 1 अक्तूबर 1973 को हुआ। वह तेलंगाना कैडर के हैं। उन्होंने IIT दिल्ली से पढ़ाई की है। वह तेलंगाना के ऊर्जा विभाग में मुख्य सचिव हैं। 12 जून 2025 को उन्होंने विभाग संभाला था। अपने करियर के दौरान उन्होंने अलग-अलग पदों पर सेवाएं दी हैं। वह मुख्य सचिव, सचिव, कमिश्नर और स्पेशल कलेक्टर ऑफिसर भी रहे हैं। वह हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषी है। वह तेंलगाना सरकार के चर्चित अधिकारयों में से एक हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिखे' सिंगर पेप्सी शर्मी की हार्ट से मौत, सदमे में फैस

CPR क्या है?

कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) की मदद से उन रोगियों को वक्ती तौर पर राहत दी जा सकती है, जिनकी सांस धीमी पड़ रही हो और दिल काम करना बंद कर रहा हो। शरीर के अंगों तक ब्लड सर्कुलेशन इससे ठीक किया जा सकता है। ऐसे मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की जरूरत होती है।

 

कार्डियक अरेस्ट के क्या लक्षण हैं?

कार्डियक अरेस्ट आने के बाद मरीज अचेत स्थति में गिर जाता है। धड़कनें कम चलती हैं और रक्त प्रवाह थमने लगता है। शरीर प्रतिक्रिया नहीं दे पाता है। कार्डियक अरेस्ट आने से पहले छाती में दर्द बना रहता है, सांस लेने में तकलीफ होती है, घबराहट होती है। बार-बार उल्टी लग सकती है।