देश में एक बार फिर से शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी गईं। पूरे देश में लगभग 1 रुपया प्रति लीटर बढ़ाई गई हैं। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी बार है। इस तरह से सिर्फ एक हफ्ते में कुल बढ़ोतरी लगभग 5 रुपये प्रति लीटर हो गई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।
शनिवार को हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा 112.81 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई। इसके बाद दूसरे नंबर पर केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 112.64 रुपये और पटना में 111 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: पहाड़ी से जा टकराया सेना का 'चीता हेलीकॉप्टर', बाल-बाल बचे अधिकारी और पायलट
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 86 पैसे बढ़ी
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 86 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 108.45 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई, जबकि कोलकाता और जयपुर में 109 रुपये प्रति लीटर हो गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, पेट्रोल की कीमतें 87 पैसे बढ़कर 99.51 प्रति लीटर हो गईं, जबकि डीजल 91 पैसे बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर 8-10 रुपये प्रति लीटर हो रहे अनुमानित नुकसान की भरपाई नहीं कर लेतीं, तब तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रह सकती है।
यह भी पढ़ें: लगातार तीसरी बार बढ़े CNG के दाम, मई में कितनी मंहगी हुई? अपने शहर का रेट जानें
23 मई को पेट्रोल की सबसे ज्यादा कीमत वाले टॉप 10 शहर
- हैदराबाद- 112.81 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम- 112.64 रुपये प्रति लीटर
- पटना- 111 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता- 110.64 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर- 109.84 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई- 108.45 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु- 108.09 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर- 106.18 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई- 105.33 रुपये प्रति लीटर
- गुवाहाटी- 105.1 रुपये प्रति लीटर
सबसे महंगा डीजल मिलने वाले 10 शहर
- तिरुवनंतपुरम- 101.55 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद- 100.94 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर- 97.80 रुपये प्रति लीटर
- पटना- 97.03 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता- 97.02 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई- 97 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु- 95.99 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर- 95.05 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई- 95.02 रुपये प्रति लीटर
- गुवाहाटी- 94.03 रुपये प्रति लीटर
