जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर हमला हुआ है। बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे नाके पर तैनात जवानों पर फायरिंग की। गोली लगने से दो जवान घायल हुए हैं। उन्हें अनंतनाग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
खबर अपडेट की जा रही है...
