मुंबई में पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास से दो संदिग्धों को पकड़ा गया है। आरोपी की उम्र 24 वर्ष है। वह खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बता रहा था। जांच में उसके पास से बंदूक मिली है। उसने एक बॉडीगार्ड भी रख रखा था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोर्ट ने दोनों को 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट में मुंबई पुलिस के हवाले से बताया कि दो लोगों को उस जगह से हिरासत में लिया गया है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक कार्यक्रम में शामिल होना था। इनमें से एक व्यक्ति के पास बंदूक मिली है। मुंबई पुलिस ने बीकेसी स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से शख्स को हिरासत में लिया है। वह खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बता रहा था। उसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है। उसके साथ एक बॉडीगार्ड भी था। जिसके पास बंदूक थी। मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: हल्द्वानी 'शुद्धीकरण' विवाद: 80 शिकायतों के बाद अज्ञात लोगों पर हुई FIR
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ्तारी आरोपी की पहचान रोहन पारेख और दिलीप राजा कुंडे (49) के तौर पर हुई है। रोहन के पास पीएमओ का एक फर्जी आईकार्ड भी मिला है। उधर, न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मुंबई के बीकेसी स्थित शॉपिंग मॉल से सोमवार को हथियार लेकर घुसने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम से संबंध से इनकार किया है।
यह भी पढ़ें: ईशान किशन की टीम इतिहास रचने के करीब, दलीप ट्रॉफी कब-कब जीती है ईस्ट जोन?
न्यूज एजेंसी एएनआई ने मुंबई पुलिस के हवाले से बताया, 'तीन लोगों ने कथित तौर पर एक संदिग्ध सरकारी पहचान पत्र का इस्तेमाल किया और हथियार लेकर जबरदस्ती मॉल की सिक्योरिटी को पार करते हुए बीकेसी के जियो वर्ल्ड प्लाजा में घुस गए। बीकेसी थाने में सरकारी कर्मचारी होने का नाटक करने और हथियार के साथ गैर-कानूनी तरीके से घुसने समेत बीएनएस की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच आगे की जांच कर रही है। हथियार लाइसेंसी पाया गया है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ध्यान दें कि यह घटना कल हुई थी।'
