अमेरिका में अंडे इतने महंगे हो गए हैं कि कीमतों को कम करने के लिए डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन तुर्की और दक्षिण कोरिया से अंडे खरीदने के लिए मजबूर है। सिर्फ इन्हीं देशों से ही नहीं, ट्रम्प प्रशासन कई दूसरे देशों के साथ संपर्क कर रहा है, जहां से वह अंडे खरीद सके। अमेरिका के कृषि मंत्री ब्रुक रोलिंस ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बताया कि एक साथ करोड़ों अंडे खरीदने की तैयारी में अमेरिका में है। 

अमेरिका तब, इतने बड़े पैमाने पर अंडे खरीदने की बात कर रहा है, जब बर्ड फ्लू जैसी महामारी से बचने के लिए डोनाल्ड ट्रम्प ने 1 बिलियन डॉलर की एक योजना का ऐलान किया था। यह रकम 8 हजार करोड़ से ज्यादा है। अमेरिका में बर्ड फ्लू महामारी बनती जा रही है। 

अमेरिका में बेतहाशा बढ़ रही हैं अंडे की कीमतें 
अमेरिकी चुनावों के दौरान 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' और 'अमेरिका फर्स्ट' की राजनीति करने वाले राष्ट्रवादी डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि वह अंडों की कीमतें कम करेंगे। यह वादा उनके चुनावी मेनिफेस्टो तक में शामिल था। महज 1 साल के भीतर अंडे की कीमतें 65 फीसदी ज्यादा बढ़ गई हैं। BBC की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका में साल के अंत तक अंडे की कीमतें 41 फीसदी और बढ़ सकती हैं। 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में रह रहे 5 लाख प्रवासी डरे क्यों हैं? पूरी कहानी

अमेरिका में अभी अंडे का रेट क्या है?
अमेरिका में एक दर्जन अंडे की कीमत करीब 602 रुपये से लेकर 429 रुपयों के बीच में है। एक अंडे की औसतन कीमत 35 से 50 रुपये के बीच में हैं। अभी 12 अंडे 4.95 डॉलर से लेकर 7 डॉलर तक के बीच में मिल रहे हैं। 

AI Generated Image. (Photo Credit: Grok)

अमेरिका में क्यों महंगा हुआ अंडा?
अमेरिका में बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा महामारी की तरह फैला है। अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) के मुताबिक अमेरिका में 2022 से अब तक बर्ड फ्लू H5N1 की वजह से 15 करोड़ से ज्यादा पक्षी मारे गए हैं, जिनमें अंडे देने वाली मुर्गियों की संख्या ज्यादा है। फरवरी में ही करीब 1.9 करोड़ मुर्गियों को मार दिया गया। अंडा उत्पादकों के लिए यह महीना सबसे खराब रहा।

यह भी पढ़ें: BRICS से यारी लेकिन डॉलर से पंगा नहीं, क्या है भारत का प्लान?

AI Generated Image. (Photo Credit: Grok)


 अंडे पर सियासत की, खुद भी फंसे ट्रम्प
डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी चुनावों के दौरान कहा था कि जो बाइडेन की खराब नीतियों की वजह से लाखों पक्षियों के कत्ल के आदेश दिए थे, जिससे अंडे की कीमतें बढ़ीं। ट्रम्प सत्ता में हैं, तब भी बर्ड फ्लू कम नहीं हुआ है, पक्षियों को मारा जा रहा है। वह अब तक तुर्की और दक्षिण कोरिया से अंडे खरीद रहे हैं। नेशनल चैंबर ऑफ पोल्ट्री एंड फीड प्रोड्यूसर्स की निदेशक कतार्ज़ीना गाव्रोन्स्का का कहना है कि पोलैंड से भी अमेरिका अंडे खरीदने की तैयारी कर रहा है।