मौसम विभाग IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 18 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में तेज आंधी चल सकती है। इसके अलावा, पूर्वी भारत के कई राज्यों में बिजली गिरने की चेतावनी है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तूफानी हवा लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले भी गिरने की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं आज देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल कैसे रहे? 25 फैसलों से समझिए

21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज देश के 21 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मेघालय, असम और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के साथ आंधी आ सकती है।इसको लेकर अलर्ट जारी किया है, पहाड़ी राज्यों में भी स्पेशल अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य भारत

मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 23 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 19 से 23 सितंबर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश और 18 से 21 सितंबर के बीच विदर्भ में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 18 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, 22 से 23 सितंबर के दौरान विदर्भ और 18 से 23 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ में काफी ज्यादा से लेकर बड़े इलाके में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में 18 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

पूर्वी भारत

18 से 23 सितंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 18 से 19 सितंबर के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में काफी ज़्यादा से लेकर बड़े इलाके में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 18 से  23 सितंबर के दौरान बिहार और झारखंड और 18 से  20 सितंबर के दौरान ओडिशा में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 18 से 20 सितंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा 18 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 18 सितंबर को बिहार में और 18 व 23 सितंबर को ओडिशा में बारिश की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: 'UPI टैक्स पर कोई चर्चा नहीं हुई', समर्थन वाले दावे पर बोले कांग्रेस सांसद

पूर्वोत्तर भारत 

18 से 23 सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश और असम व मेघालय में, 18 सितंबर और 20 से 23 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश की संभावना है। 18 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में, 18 से 21 सितंबर के बीच असम व मेघालय में और 18 से 19 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

पश्चिम भारत 

गुजरात क्षेत्र में 18 से 19 सितंबर के दौरान काफी बड़े इलाके में या पूरे इलाके में बारिश होने की संभावना है।कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा तथा सौराष्ट्र और कच्छ में 18 सितंबर को कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा तथा सौराष्ट्र और कच्छ में 18 सितंबर को कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत 

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 18 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना और उत्तरी और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। केरल, माहे और लक्षद्वीप में इस दिन काफी बड़े इलाके में या पूरे इलाके में बारिश होने की संभावना है।