उत्तर भारत में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कई हिस्सों में लोगों को कड़ाके की ठंड से हल्की राहत मिली है तो कई जगहों पर हल्की बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। कोहरे का कहर अभी भी जारी है। बीते दिनों बारिश और ओले गिरने के कारण ठंड़ बढ़ गई थी। अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है लेकिन शीतलहर और कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान निचले स्तर पर रहेगा। कुछ मैदानी इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है और हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में कई हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल के कुछ जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 


दिल्ली-एनसीआर में अब मौसम साफ दिखाई दे रहा है, जिसके चलते सर्दी से हल्की राहत मिली है। लोग सर्दी में गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। गा। दिल्ली के अधिकांश हिस्सों पर सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है। आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही के संकेत हैं, जिससे प्रदूषण से राहत की उम्मीद है। हालांकि, अभी एयर क्वालिटी खराब श्रेणी में बनी हुई है। 

 

यह भी पढ़ें: नोएडा के एक मॉल में हुई झड़प, बाउंसर ने जमीन पर पटककर पीटा वीडियो वायरल

यूपी-बिहार का मौसम

 

उत्तर प्रदेश में अभी भी सुबह-शाम सर्दी से लोग परेशान हैं। हालांकि, दिन में धूप निकलने से लोगों को हल्की राहत जरूर मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग इसी तरह बना रहेगा। फिलहाल उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिले ग्रीन जोन में हैं। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा लेकिन इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। 

 

बिहार के अधिकांश जिलों में कोहरे की लेयर नजर आ रही है और अगले कुछ घंटों तक इसमें बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, अगले दो दिन तक मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन दिन में धूप के कारण सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच बढ़ रहा विवाद? BJP ने किया दावा

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी

देश के पहाड़ी राज्यों में ठंड का कहर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ घंटों में बारिस और बर्फबारी होने की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विभाग ने 9 और 10 फरवरी को हिमाचल और उत्तराखंड के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है।  हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ घंटे हल्की बारिश और बारिश की संभावना है।लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू-मनाली सहित कई ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश बर्फबारी जारी रहेगी, लेकिन 10-11 फरवरी से राज्य के सभी क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट है।

 

 


जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और  बर्फबारी जारी है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों पर न्यूनतम तापमान माइनस में है। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, अनंतनाग और कुपवाड़ा समेत कई इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकता है, जिसके चलते तापमान माइनस में बना रहेगा। 

अन्य राज्यों का हाल

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सर्दी का सितम जारी है लेकिन दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली है। हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में 15-25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। राजस्थान में आज बादलों की आवाजाही के कारण कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी से मौसम बदल सकता है।