देश के एक तरफ कई राज्यों में गर्मी का कहर बरस रहा है, वहीं दूसरी तरफ आज कई राज्यों में बारिश होने की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, असम, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड में तेज बारिश हो सकती है। बारिश होने के कारण इन राज्यों के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।मौसम विभाग के अनुसार आज 19 राज्यों में तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

 

मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर भारत में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ राज्यों में तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

 

यह भी पढ़ें: 190 देशों में भारत से अलग कैसे मनाया जा रहा योग दिवस? देखिए तस्वीरें

 

दिल्ली में क्या है मौसम का हाल?

 

दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है। दोपहर के वक्त आंधी-तूफान आने की आशंका जताई गई है। आज हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद 29 जून को भी हल्की बारिश होगी, जबकि 30 जून को आंधी-तूफान आने की स्थिति बन सकती है।

 

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

 

उत्तर प्रदेश में आज भी भीषण गर्मी और लू का प्रभाव जारी रहेगा। अगले तीन दिनों तक प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बना रहेगा, जिसके बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। 28 से 30 जून तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

 

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत बहराइच, सीतापुर, उन्नाव, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी, श्रावस्ती, रायबरेली, अमेठी, प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, बलिया, मऊ, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर और संत कबीर नगर में लू का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: FATF के उपाध्यक्ष बने विवेक अग्रवाल, काम से नाम तक, सब जानिए

बिहार का मौसम

 

बिहार में कुछ ही दिनों में मानसून आने की संभावना है। आज राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 29 जून से 1 जुलाई के बीच कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों तक दक्षिण-पश्चिम बिहार में लू का प्रकोप बना रहेगा, जबकि उत्तर-पूर्वी बिहार में तेज बारिश हो सकती है।

 

हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल

 

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 28 जून को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही आज हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इसके बाद 3 जुलाई को राज्य में तेज बारिश हो सकती है। राजधानी शिमला में 1 से 3 जुलाई के बीच बारिश होने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: '15 करोड़ यूजर्स को मिली सजा'.., टेलीग्राम बैन होने पर बोले CEO पावेल ड्यूरोव

उत्तराखंड में होगा भूस्खलन का खतरा

 

उत्तराखंड के कई जिलों में 28 से 30 जून के बीच बारिश हो सकती है। देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, हरिद्वार और नैनीताल में बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण नैनीताल में भूस्खलन का खतरा भी मंडरा रहा है।