हैदराबाद में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) के फ्लोर लीडर अकबरुद्दीन ओवैसी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तेंलगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की कार्यशैली एक जैसी बताई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ बुलडोजर से घर और मस्जिद तोड़ते हैं, तो तेलंगाना में रेवंत रेड्डी भी घरों और मस्जिदों को ध्वस्त कर रहे हैं। 

अकबरुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि सीएम योगी और सीएम रेड्डी में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में भी कोई अंतर नहीं है। जब मुसलमानों के मुद्दों की बात आती है, तो दोनों पार्टियां एक हो जाती हैं। 

यह भी पढ़ें: फायरिंग वाले वीडियो पर बढ़ा विवाद, ओवैसी ने असम CM के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

अकबरुद्दीन ओवैसी, नेता, AIMIM:-
आज जो हुकूमत है, वह भी यही कर रही है। आज कांग्रेस की हुकूमत है, कांग्रेस क्या कर रही है। योगी भी घर और मस्जिद तोड़ते हैं, रेड्डी भी घर और मस्जिद तोड़ते हैं। उधर योगी मस्जिद को गिरा रहे हैं, यहां रेड्डी भी मस्जिद गिरा रहे हैं। वहां योगी दरगाह गिराह रहे हैं, यहां रेवंत रेड्डी भी दरगाह गिरा रहे हैं। कोई फर्क नहीं है रेड्डी और योगी में। कोई फर्क नहीं है, कांग्रेस और बीजेपी में। जब हमारा मामला आ जाता है, तो दोनों एक हो जाते हैं। इनको दुश्मनी है हम मुसलमानों से। 

'इनको दुश्मनी है हमारे कलमे से'

अकबरुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और कांग्रेस पर भड़कते हुए कहा, 'इनको दुश्मनी है तो हमारे कलमे से। इनकी हमारी हिजाब, दाढ़ी, टोपियों, बस्तियों, दरगाहों, मस्जिदों, शरीयत से दुश्मनी है। कोई हमारा अपना नहीं है। ये सब को हम चाहिए, हमारा काम नहीं चाहिए किसी को।'

अकबरुद्दीन ओवैसी, नेता AIMIM:-

क्या मस्जिदें शहीद नहीं हो रहीं हैं। क्या दरगाहें नहीं मिटाई जा रही हैं। क्या फर्क है किसी योगी में और किसी रेड्डी में। हर कोई हमारा दुश्मन है। समझो इस बात को। हमारी ताकत आपसे है, आपकी ताकत हमसे है।

 

 


यह भी पढ़ें: बिहार-महाराष्ट्र में छाए ओवैसी, क्या यूपी में ताकत बनकर उभर सकती है AIMIM?

अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी दुश्मनी सिर्फ मुसलमानों से है। उन्होंने कहा कि कोई भी मुसलमानों का अपना नहीं है। हैदराबाद में उन्होंने गुरुवार को यह बातें कहीं हैं। उनका दावा है कि तेंलगाना में भी अब मस्जिद और घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं।  

अकबरुद्दीन ओवैसी क्यों कह रहे हैं ऐसा?

तेलंगाना के संगरेड्डी जिले के सदाशिवपेट में रमजान के महीने में ही मस्जिद-ए-मौलाना को तोड़ा गया है। राजस्व विभाग ने इसे सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण बताकर ध्वस्त कर दिया। मुस्लिम समुदाय इसे लेकर आक्रोशित है। जमीन के मालिक मोहम्मद कलीम का दावा है कि उन्होंने दो साल पहले यह जमीन खरीदी थी और कोई आपत्ति नहीं उठाई गई थी।

यह भी पढ़ें: अखिलेश और ओवैसी के साथ आने की चर्चा, 5 प्वाइंट में समझिए गठबंधन की मुश्किलें

 

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी कार्रवाई के समय और प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। मुस्लिम संगठनों ने अधिकारियों के निलंबन और मस्जिद पुनर्निर्माण की मांग की। सरकार ने इसे कानूनी कार्रवाई करार दिया है।