2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब ऐक्शन मोड में आती दिख रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम का एलान करने के अगले ही दिन यानी मंगलवार को बीजेपी ने तीन राज्यों के प्रभारियों के नाम भी एलान कर दिया है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के लिए विनोद तावड़े, पंजाब के लिए सतीश पूनिया और गुजरात के लिए तरुण चुघ को प्रभारी बनाया है।

 

एक दिन पहले ही इन नेताओं को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में भी जगह दी गई है। विनोद तावड़े और सतीश पूनिया को बीजेपी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं, तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय का प्रभारी बनाया गया है। ये तीनों ही नेता राज्यसभा के सांसद हैं और लंबे समय के बीजेपी के संगठन का काम करते रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: मणिपुर, हिमाचल खाली हाथ, 7 चुनावी राज्यों से नितिन नवीन की टीम में कौन-कौन आया? 

 

 

कहां, किसे मिली जिम्मेदारी?

UP की टीम: यूपी में बीजेपी ने कुछ महीनों पहले ही केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। अब उनके साथ विनोद तावड़े प्रभारी और जगदीश ईश्वरभाई पटेल सह-प्रभारी के तौर पर काम करेंगे।

 

पंजाब की टीम: पंजाब में बीजेपी ने केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अब सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है।

 

गुजरात की टीम: गुजरात में बीजेपी ने जगदीश विश्वकर्मा को पिछले साल प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। अब तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। 

 

माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों में भी बीजेपी इसी टीम के साथ उतरेगी। 

 

यह भी पढ़ें: BJP के कोषाध्यक्ष बने पीयूष गोयल, क्या मोदी कैबिनेट से होगी विदाई?

कैसा रहा है इन तीनों नेताओं का प्रदर्शन?

विनोद तावड़े: राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े यूपी में प्रभारी बनाए जाने से पहले बिहार (2022), हरियाणा और छत्तीसगढ़ में प्रभारी रहे हैं।

 

तरुण चुघ: राज्यसभा के सदस्य बन चुके तरुण चुघ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और तेलंगाना जैसे राज्यों में पार्टी का काम देखते रहे हैं।

 

सतीश पूनिया: राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष रहे सतीश पूनिया हरियाणा में भी बीजेपी के प्रभारी रहे हैं। बिहार के विधानसभा चुनाव के दौरान उनके काम की खूब तारीफ हुई थी और तब से ही चर्चा शुरू हो गई थी कि उन्हें पार्टी में बड़ी भूमिका मिल सकती है। 

 

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।