बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को उम्मीदवार की घोषणा कर दी। पार्टी ने अपने युवा मोर्चा के नेता अभिषेक कुमार को बांकीपुर से उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।
इस हाई प्रोफाइल सीट को जीतने के लिए विपक्षी दल भी रणनीति पर कार कर रहे हैं। वहीं, नितिन नवीन की सीट होने के कारण बीजेपी किसी भी कीमत पर हाथ से नहीं जाने देगी। ऐसे में बांकीपुर में उपचुनाव काफी दिलचस्प हो गया है।
यह भी पढ़ें: पंजाब से गोवा तक कांग्रेस में कलह, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल पर ही उठे सवाल
कौन हैं युवा नेता अभिषेक कुमार?
बीजेपी मुख्यालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अभिषेक कुमार के नाम को मंजूरी दी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, ‘बंटी’ के नाम से लोकप्रिय अभिषेक कुमार वर्तमान में बीजेपी युवा मोर्चा की बिहार इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।
यह भी पढ़ें: UP की 3 खाली सीटों पर नहीं होंगे उपचुनाव? चुनाव आयोग की खामोशी पर उठे सवाल
विपक्ष ने भी उतारे उम्मीदवार
बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी जन सुराज की ओर से चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। रेखा गुप्ता पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में उपविजेता रही थीं।


