झारखंड में राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को शिकस्त दी है। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर आज ही मतदान हुआ था। दूसरी सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रत्याशी बैद्यनाथ राम ने जीत हासिल की।

 

परिमल नथवानी को कुल 28 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के प्रणव झा को 20 वोट से ही संतोष करना पड़ा। उधर, जेएमएम के बैद्यनाथ राम के पक्ष में 30 वोट पड़े। बीजेपी के दो और कांग्रेस का एक वोट अमान्य हो गए। 

 

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में 6 महीने तक नहीं चलेंगी OLA कैब्स, कंपनी ने इन नियमों का किया उल्लंघन

 

सबसे बड़ी बात यह है कि झारखंड विधानसभा में बीजेपी के कुल 24 विधायक हैं। 81 सदस्यीय विधानसभा में पहली वरीयता की खातिर कम से कम 28 वोट का होना जरूरी था। ऐसे में सवाल उठता है कि एनडीए समर्थित परिमल नथवानी के पक्ष में किसने वोट किया। वहीं कांग्रेस और जेएमएम समेत इंडिया गठबंधन के विधायकों की संख्या 56 है। आंकड़ों के लिहाज से दोनों सीट पर इंडिया गठबंधन का कब्जा होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। क्रास वोटिंग ने गठबंधन का खेल बिगाड़ दिया।

 

 

 

 

बीजेपी नेताओं ने बांटी मिठाई

नथवानी की जीत से बीजेपी के खेमे में खुशी की लहर है। बीजेपी नेताओं ने लड्डू बांटकर खुशियां मनाई। विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि जीत पक्की थी। हमें यह पता था, क्योंकि नथवानी जी पहले भी दो-तीन बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और हमें यह भी पता था कि उनकी जीत से हमारे झारखंड का जो विकास पहले हुआ है, वह निश्चित रूप से आगे भी होगा।

 

उधर, बीजेपी विधायक नीरा यादव ने उन विधायकों का भी आभार जताया, जिन्होंने नथवानी के पक्ष में वोट किया। नीरा यादव ने कहा कि उन विधायकों ने सहयोग किया और समझदारी से वोटिंग करने के लिए हम उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: SRK ने माफ किया मराठी फिल्म का लाखों का बिल, Deool Band 2 अब कमा रही है करोड़ों

 

 

मैं झारखंड के सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। खासकर हमारे विधायकों और बीजेपी का, जिन्होंने मुझे नॉमिनेशन भरने का मौका दिया और चुनाव में मेरी मदद की। मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित भाई और यहां मौजूद बीजेपी के सभी लोगों का आभारी हूं। मैं उन सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं, वॉलंटियर्स और लोगों का भी आभारी हूं, जिन्होंने मुझे वोट दिया और मैं झारखंड के लिए काम करता रहूंगा। मुझे मिले 30 वोटों में से 28 वोट सही पाए गए, जबकि दो वोट तकनीकी कारणों से रद्द कर दिए गए। परिमल नथवानी, राज्यसभा चुनाव विजेता। 

 

झारखंड में कांग्रेस के खिलाफ बगावत: बीजेपी

परिमल नथवानी की जीत के बाद बीजेपी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सहयोगियों ने राहुल गांधी की लीडरशिप को नकार दिया है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'यह राहुल गांधी के लिए नुकसान है। यह INDI गठबंधन के लिए नुकसान है और कांग्रेस के लिए भी नुकसान है। इससे पता चलता है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के लिए सही उम्मीदवार नहीं हैं। वह INDI गठबंधन के लिए 'बोझ' हैं। 

 

उन्होंने आगे कहा, 'यह साफ है कि झारखंड में दोनों सीटें INDI गठबंधन को मिलनी चाहिए थीं। जेएमएम ने अपनी सीट तो जीत ली, लेकिन कांग्रेस हार गई क्योंकि जेएमएम, आरजेडी और वामपंथी दलों ने कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ बगावत की।' शहजाद पूनावाला ने दावा किया, 'वह 99 चुनाव हार चुके हैं। हमने कांग्रेस के भीतर उनके खिलाफ असंतोष की आवाजें सुनी हैं। यहां तक ​​कि उनके वफादार भी उन्हें छोड़ रहे हैं।'