अडानी ग्रुप के के चेयरमैन गौतम अडानी, देवघर क्या पहुंचे, दो सांसदों के बीच ऐसी जुबानी जंग छिड़ी, जो सुर्खियों में आ गई। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव और भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे के बीच, इस दौरे को लेकर ऐसी ठनी है कि दोनों, एक-दूसरे के कथित 'कांड' याद दिलाने लगे हैं।
पप्पू यादन ने गौतम अडानी के स्वागत को लेकर तंज कसा तो निशिकांत दुबे भड़क उठे। उन्होंने यह तक दावा कर दिया कि पप्पू यादव, बीजेपी में शामिल होने के लिए गिड़गिड़ा रहे थे। पप्पू यादव ने निशिकांत दुबे को उद्योगपतियों का एजेंट बताया तो निशिकांत दुबे ने यह कह दिया कि अंगूर खट्टे हैं।
यह भी पढ़ें: 'मोदी जी सवालों से ऊपर', निशिकांत दुबे की पोस्ट पर क्यों छिड़ी बहस?
विवाद की शुरुआत क्यों हुई?
गौतम अडानी, देवघर में बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। उन्हें रिसीव करने, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पहुंचे थे। पप्पू यादव ने इसे सियासी अवसर के तौर पर देखा और तंज कसने लगे। उन्होंने अडानी और निशिकांत दुबे दोनों को घेर लिया।
पप्पू यादव ने लिखा, 'देवघर में आज अडानी मंदिर आए थे, फिर वह उद्योगपतियों के एक एजेंट एमपी के यहां गए। उद्योगपतियों की दलाली और नेहरू गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाना उस सांसद का मुख्य धंधा है, इस भेंट से साफ है गांधी जी, नेहरू जी, राहुल जी, इंदिरा जी आदि के विरुद्ध दुष्प्रचार का निवेशक अडानी है।'
यह भी पढ़ें: 'गद्दारी, मक्कारी और अय्याशी से भरा', नेहरू पर ये क्या बोल गए निशिकांत दुबे?
एजेंट, दलाली, अडानी पर क्या बोले निशिकांत दुबे?
निशिकांत दुबे, सांसद, बीजेपी:-
अभी संसद सत्र के दौरान मुझसे यही सज्जन लोकसभा के अंदर मुझसे मिलने आए थे। एक ही इनकी विनती थी कि मुझे बीजेपी में शामिल करवा दीजिए। अंगूर खट्टे हैं। कुछ तो दीन-ईमान होना चाहिए? आपके चुनाव क्षेत्र में हमारे परिवार की कितनी जमींदारी है, यह भी लोगों को बताइए। कांग्रेस पार्टी से मेरे भाई पूर्णिया से विधायक रहे, यह भी बताइए । राजनीति की मर्यादा रखिए।
पप्पू यादव को दांव क्यों मिल गया?
निशिकांत दुबे ने 22 फरवरी को दोपहर 11:49 पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'अपने देवघर आवास पर अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी जी का स्वागत किया।' पप्पू यादव ने इस पोस्ट के बहाने, निशिकांत दुबे को जमकर खरी-खोटी सुना दी। उन्हें दलाल तक बता दिया। अब इसी पोस्ट पर निशिकांत दुबे ने पलटवार किया है।
यह भी पढ़ें: देवघर मंदिर में जबरन घुसने का आरोप, मनोज तिवारी-निशिकांत दुबे पर FIR
क्या बीजेपी में जा रहे थे पप्पू यादव?
पप्पू यादव, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद हैं। वह कई बार कांग्रेस के शीर्ष नेतृ्त्व से नाराज होते हैं, मानते हैं। उनकी पत्नी रंजीता रंजन, कांग्रेस से राज्यसभा सांसद हैं। वह कांग्रेस में शामिल होने के लिए अपनी पार्टी, जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर चुके हैं लेकिन उन्हें कांग्रेस ने कभी स्वीकारा ही नहीं।
राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव की वजह से बड़ी रैलियों में पप्पू यादव को साथ लेने से परहेज किया था। नई सुगबुगाहट के बीच, पप्पू यादव और और उनके समर्थकों ने बीजेपी में जाने वाले दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। निशिकांत दुबे पर आरोप लगाया है कि वह छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पटककर मारेंगे vs डुबोकर मारेंगे; राज और निशिकांत का विवाद क्या है?
पहले भी भिड़ चुके हैं दोनों नेता
दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के दौरान संसद के भीतर भी दोनों के बीच तीखी झड़प कई बार हुई थी। निशिकांत दुबे की स्पीच के दौरान उन्हें कई बार टोकने की कोशिश की थी, जिस पर निशिकांत दुबे ने बेहद तल्ख टिप्पणी की थी। उन्होंने बार-बार कहा था कि पप्पू यादव बैठ जाओ। पप्पू यादव ने भी उन्हें जमकर घेरा था।
