उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक बड़े घराने में पैदा हुए हैं और उन्हें बचपन से ही यह बताया गया है कि वह देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी कभी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते और विदेशी महिला से पैदा हुआ बच्चा देशभक्त नहीं हो सकता।
साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बचपन से ही प्रधानमंत्री बनने की बात सिखाई गई है लेकिन वह कभी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। उन्होंने यह भी बयान दिया कि विदेशी महिला से पैदा हुआ व्यक्ति देशभक्त नहीं हो सकता और उसे देश की बागडोर नहीं सौंपी जा सकती। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें: 'मैं 15 की, मेरी आखिरी गलती...', पहले PM को गाली दी, अब माफी का वीडियो वायरल
कौन हैं साक्षी महाराज?
साक्षी महाराज उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। वह अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं और साल 2014 से उन्नाव सीट से सांसद हैं। राजनीति में आने से पहले वह धार्मिक मंचों से जुड़े रहे हैं। साक्षी महाराज का यह बयान ऐसे समय आया है जब संसद परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विरोध प्रदर्शन चल रहा था। हाल ही में संसद भवन परिसर में विपक्ष द्वारा राम मंदिर दान को लेकर एक नाटक का मंचन किया गया था जिसमें राहुल गांधी भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, होटल में डांस पर ट्रोल हुए CJP लीडर
इस प्रदर्शन के दौरान विपक्ष के एक सांसद ने भगवा कपड़ा पहनकर दान पात्र से पैसे चुराने का नाटक किया था। इस पर साक्षी महाराज ने आपत्ति जताई और इसे सनातन परंपरा और संतों का अपमान बताया। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से ऐसे सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
