देश के 4 राज्यों में 28 विधानसभा परिषद चुनावों पर मतदान हुए, नतीजे आए हैं। इन चारों राज्यों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला है। कांग्रेस बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करती है। चुनाव बैलेट पेपर से ही हुए हैं लेकिन नतीजे कांग्रेस के लिए शून्य रहे हैं, जबकि एनडीए उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में एनडीए उम्मीदवार बड़ी संख्या में जीते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तंज कसते हुए सवाल किया है कि कांग्रेस की कितनी सीटें आईं हैं।

कांग्रेस कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में हुए विधान परिषद चुनाव में अब तक एक भी सीट नहीं जीत पाई है। इन चार राज्यों की कुल 28 सीटों पर चुनाव हुए थे। इनमें उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 सीटें शामिल हैं। कुछ सीटों पर चुनाव के नतीजे हो चुके हैं, कई सीटों पर मतगणना अभी जारी है।

यह भी पढ़ें: MLC Election Result Update: 4 राज्यों की 28 सीटें, कहां, कौन जीता? सब जानिए 

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री:-
4 बड़े राज्यों, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए। ये चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए गए। अंदाज़ा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?

कांग्रेस को कहां-कहां लगा झटका?

कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा झटका कर्नाटक में लगा, जहां यह दल सत्ता में है। यहां BJP और JD(S) के गठबंधन ने सभी चार सीटें जीत लीं, जिनमें एक सीट पहले कांग्रेस के पास थी। कांग्रेस ने 28 में से सिर्फ 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इनमें बिहार की 5 और महाराष्ट्र की 3 सीटें थीं। उत्तर प्रदेश में पार्टी ने किसी सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारा था।

यह भी पढ़ें: 'अगले महीने बौद्ध या मुसलमान बनूंगा', सपा MLC आकाश अग्रवाल ने लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक में शिक्षक सीटों पर कांग्रेस की हार

बेंगलुरु शिक्षक क्षेत्र की सीट पर JD(S) के ए पी रंगनाथ ने कांग्रेस के मौजूदा MLC पुट्टन्ना को 908 वोट से हराया। रंगनाथ को 10,810 वोट मिले, जबकि पुट्टन्ना को 9,902 वोट मिले। इस हार को सत्ताधारी पार्टी के लिए सबसे तगड़ा झटका बताया जा रहा है।

उत्तर-पूर्व शिक्षक क्षेत्र की सीट पर BJP के मौजूदा MLC शशिल जी नमोशी ने कांग्रेस के शरणप्पा मट्टूर को 3,297 वोट से हराया। यह शशिल  नमोशी की पांचवीं जीत है। इस क्षेत्र में कलबुर्गी भी आता है। यह इलाका कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का गृह क्षेत्र है।