सोमवार का यह दिन बेहद खास है। आज नवरात्रि पर्व का दूसरा दिन है, जब मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की आराधना की जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी त्याग, वैराग्य, संयम और शांति की प्रतीक हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस पावन दिन का मूलांक 3 है, जिसका स्वामित्व देवगुरु बृहस्पति के पास है। यह मूलांक ज्ञान, विस्तार, अनुशासन और सकारात्मक सोच का प्रतीक माना जाता है। आज के दिन लोगों को सिर्फ मां दुर्गा का ही आशीर्वाद नहीं मिलेगा, बल्कि सोमवार होने की वजह से भगवान शिव की कृपा भी बरसेगी।
ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जबकि चंद्रमा तुला राशि और स्वाती नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। सूर्य और मंगल के प्रभाव से लोगों के भीतर गजब का आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और पराक्रम देखने को मिलेगा। वहीं, तुला राशि में चंद्रमा के प्रभाव से लोगों के रिश्तों में संतुलन, कूटनीति और आपसी सहयोग बढ़ेगा। दिन की ऊर्जा बौद्धिक स्पष्टता, साझेदारी और रचनात्मक कार्यों को करने के लिए बेहद शुभ है।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के जलकंटेश्वर मंदिर की क्या है कहानी? PM नरेंद्र मोदी ने किए दर्शन
राशिफल
मेष राशि
नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत होगी, लेकिन किसी को उधार देने से बचें। आज के दिन अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
क्या न करें: सहकर्मी से कठोर शब्द न बोलें।
वृषभ राशि
नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। धन लाभ के योग हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही अनबन दूर होगी।
क्या करें: माता लक्ष्मी को फुल अर्पित करें।
क्या न करें: अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
मिथुन राशि
ऑफिस में आपके स्मार्ट वर्क की सराहना होगी। आर्थिक मामलों में निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। लव लाइफ के लिहाज से दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। प्रेमी के साथ दिल की बातें शेयर करने से सुकून मिलेगा।
क्या करें: पक्षियों को दाना डालें और वाणी में मधुरता बनाए रखें।
क्या न करें: किसी भी बहसबाजी का हिस्सा बनने से बचें।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में 10 महाविद्याओं से प्रसन्न होंगी मां दुर्गा, क्या हैं महाविद्या?
कर्क राशि
दफ्तर में काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन अपनी सूझबूझ से आप सभी चुनौतियों से पार पा लेंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में कोई फैसला फिलहाल टाल दें। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपको मानसिक रूप से मजबूत रखेगा।
क्या करें: भगवान शिव को कच्चा दूध अर्पित करें।
क्या न करें: अपनी योजनाएं दूसरों के साथ शेयर न करें।
सिंह राशि
आपके पराक्रम और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। सहकर्मियों के बीच आपकी साख मजबूत होगी। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी।
क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
क्या न करें: अहंकार के कारण सहकर्मियों की सलाह को नजरअंदाज न करें।
कन्या राशि
व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी जरूरी विषय पर सार्थक चर्चा हो सकती है। प्रेमी का पूरा सहयोग मिलेगा।
क्या करें: किसी जरूरतमंद छात्र को पठन-सामग्री या पुस्तक का दान करें।
क्या न करें: अपनी सेहत को लेकर किसी भी प्रकार के तनाव या ओवरथिंकिंग से बचें।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि के पहले दिन होती है देवी शैलपुत्री की पूजा, कौन से मंदिर प्रसिद्ध हैं?
तुला राशि
चंद्रमा के प्रभाव से आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। कला, मीडिया और कानून से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। यदि मन में कोई दुविधा थी, तो पार्टनर से बात करने पर वह दूर हो जाएगी।
क्या करें: मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा करें।
क्या न करें: दूसरों के मामलों में बेवजह दखल देने से बचें।
वृश्चिक राशि
नौकरी में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए अपनी गोपनीय फाइलों और कार्यों को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
क्या करें: गरीबों को भोजन कराएं और लाल मसूर की दाल का दान करें।
क्या न करें: किसी भी कागजात पर बिना पढ़े आंख मूंदकर हस्ताक्षर न करें।
धनु राशि
नौकरी में सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के सहयोग से बड़े प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे। व्यापारिक मामलों में धन लाभ के योग हैं। मित्रों और परिवार के साथ बेहतरीन समय बीतेगा।
क्या करें: भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल का भोग लगाएं।
क्या न करें: अत्यधिक उत्साह में आकर कोई भी वित्तीय जोखिम उठाने से बचें।
यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि में पहली बार रख रहे हैं व्रत? ये सावधानियां जरूरी हैं
मकर राशि
नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या मनचाही जगह ट्रांसफर की खुशखबरी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ है।
क्या करें: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
क्या न करें: ऑफिस के काम को कल पर टालने की आदत से बचें।
कुंभ राशि
उच्च शिक्षा और शोध कार्यों से जुड़े जातकों के लिए दिन बेहद अनुकूल है। विदेशी संपर्कों से लाभ हो सकता है। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे परिवार के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
क्या करें: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं और शनि मंत्र का जप करें।
क्या न करें: आलस के कारण अपने जरूरी और महत्वपूर्ण कार्यों को अधूरा न छोड़ें।
मीन राशि
नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। वित्तीय मामलों में किसी भी प्रकार का शॉर्टकट अपनाने से बचें। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव हैं, इसलिए बातचीत के दौरान वाणी पर नियंत्रण रखें।
क्या करें: मंदिर में केसर या हल्दी का दान करें।
क्या न करें: मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें।
नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
