आज के दिन पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के दिन देश के लाखों कृष्ण मंदिरों में कान्हा जी के जन्मोत्सव के लिए सजावट की गई है। इस सब के बीच जन्माष्टमी के दिन मथुरा, वृंदावन और बरसाना में जन्माष्टमी का उत्सव बिल्कुल अलग होता है, जिसे देखने लोगों को जरूर जाना चाहिए। जन्माष्टमी का त्योहार जिस तरीके से मथुरा और वृंदावन में मनाया जाता है, वैसा देश के अन्य शहरों में देखना मुश्किल है। इसी वजह से दिल्ली के आसपास रहने वाले और बाकी राज्यों के लोग भी जन्माष्टमी के दिन मथुरा से बरसाना जाते हैं, ताकि जन्माष्टमी का उत्सव यादगार बन जाए।
इस साल 4 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन देश के अलग-अलग राज्यों से लोग वृंदावन, बरसाना और मथुरा जाते हैं, ताकि कान्हा जी के जन्मोत्सव का जश्न मना सकें। सबसे खास बात यह है कि दिल्ली के लोग जन्माष्टमी के दिन मथुरा या वृंदावन जाएंगे। अगर आप भी वृंदावन और मथुरा जाने का प्लान बना रहे हैं तो जान लीजिए कि किन मंदिरों के दर्शन करने चाहिए?
यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी के दिन कैसे मनाएं त्योहार, पूरे दिन क्या करना चाहिए? हर बात समझिए
कौन से मंदिर के करें दर्शन?
जो भक्त आज के दिन मथुरा जा रहे हैं, तो उन भक्तों को कृष्ण जन्मभूमि मंदिर जरूर जाना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी स्थान पर भगवान कृष्ण ने जन्म लिया था। इसी वजह से इस मंदिर में आधी रात को कृष्ण जी के जन्म का उत्सव बड़े अनोखे अंदाज में मनाया जाता है।
इसके अलावा मथुरा का सबसे प्रसिद्ध मंदिर द्वारकाधीश मंदिर है, जहां जन्माष्टमी पर हजारों की भीड़ जाती है। इस मंदिर में कृष्ण जी की मूर्ति को बेहद सुंदर तरीके से सजाया जाता है, जिसे देखकर भक्तों की आंखें टिकी रह जाती हैं। इस मंदिर में भक्ति से जुड़े विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: 4 सितंबर का राशिफल: जन्माष्टमी पर किन 3 राशियों पर श्री कृष्ण रहेंगे मेहरबान?
वृंदावन के मंदिर
वृंदावन में भी जन्माष्टमी का त्योहार बेहद खास तरीके से मनाया जाता है। जो भी भक्त वृंदावन जाने वाले हैं, उन्हें प्रेम मंदिर और बांके बिहारी मंदिर जाना चाहिए। जहां एक तरफ प्रेम मंदिर में भक्ति से जुड़ा वॉटर शो देखने को मिलता है, वहीं दूसरी तरफ कृष्ण के बांके बिहारी मंदिर में कान्हा जी की एक झलक भक्तों की आंखें नम कर देती है।
बरसाना के खास मंदिर
बरसाना राधा रानी की नगरी माना जाता है। इसके बावजूद राधा जी के कई मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व पर जश्न मनाया जाता है। यहां राधा रानी मंदिर में लोगों को खास तौर पर जाना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बरसाना का राधा रानी मंदिर राधा जी के पोते ने ही बनवाया था।
यह भी पढ़ें: क्या है इंसान का असली धर्म? गीता के श्लोकों से समझें क्यों कर्म का महत्व
कैसे पहुंचें?
अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपके लिए मथुरा जाना बेहद आसान होगा। दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर पर कई बसें मथुरा, वृंदावन और बरसाना जाती हैं, उन्हीं से आप जा सकते हैं। यही बसें यमुना एक्सप्रेसवे पर चलकर मथुरा, वृंदावन और बरसाना पहुंचाती हैं। बस के जरिए आप लगभग तीन घंटों में मथुरा पहुंच जाएंगे।
इसी प्रकार दिल्ली से वृंदावन लगभग 160 किलोमीटर दूर है, जहां आप बस या कार के जरिए सिर्फ 3 से 4 घंटे में पहुंच सकते हैं। जबकि बरसाना दिल्ली से करीब 154 किलोमीटर दूर है, जहां पहुंचने में लगभग 2 घंटे 58 मिनट लग सकते हैं।
