गुरुवार का यह दिन कई लोगों के लिए बेहद खास रहेगा, क्योंकि आज के दिन कई लोगों पर बृहस्पति देव मेहरबान रहेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, आज ग्रहों की चाल का लोगों पर बेहद खास प्रभाव पड़ने वाला है। आज के दिन मंगल और गुरु ग्रह की युति रहेगी, जिसके प्रभाव से मेष, सिंह और कुंभ राशि के लोगों को करियर में सफलता की राह दिख सकती है। साथ ही लंबे समय से अटके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इसके साथ ही आज का मूलांक 3 है, जो ज्ञान, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।
आज की ऊर्जा सकारात्मक रहेगी। कई लोगों को नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जबकि दूसरी ओर आज कुछ लोगों के पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई में फोकस बढ़ सकता है। आइए, मेष से लेकर मीन राशि तक की सभी 12 राशियों के लिए जानते हैं कि 12 नवंबर का दिन कैसा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: कब मनाएं छठ पूजा पर्व? नहाय-खाय से लेकर ऊषा अर्घ्य की तारीख और महत्व जानिए
राशिफल
मेष राशि
नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में अपनी क्रिएटिव स्किल्स दिखाने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही कई लोगों को आज प्रमोशन भी मिल सकता है। लव लाइफ में ईमानदारी और आपसी समझ बढ़ने से रिश्तों में मिठास आएगी।
क्या करें: वित्तीय निर्णय लेते समय किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें।
क्या न करें: गुस्से या जल्दबाजी में आकर सहकर्मियों से बहस करने से बचें।
वृषभ राशि
व्यापारियों के लिए आज का दिन मुनाफा कमाने के नए अवसर लेकर आ रहा है। करियर में स्थिरता बनी रहेगी और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा।
क्या करें: अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
क्या न करें: आज फिजूलखर्ची करने से बचें।
मिथुन राशि
आज आपके आर्थिक मामलों में समझदारी से कदम बढ़ाने पर बचत में इजाफा होगा। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ता मजबूत होगा।
क्या करें: दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपने विचार खुलकर साझा करें।
क्या न करें: एक साथ बहुत सारे कामों को हाथ में लेकर तनाव न पालें।
यह भी पढ़ें: केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद, अब कहां होगा केदार बाबा का दर्शन? जानिए
कर्क राशि
करियर में तरक्की की नई राहें नजर आएंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुकून रहेगा और लव पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
क्या करें: अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए व्यावहारिक निर्णय लें।
क्या न करें: अतीत की बातों को याद करके वर्तमान को खराब न करें।
सिंह राशि
आज आप समाज और नौकरी में अपनी पहचान बना पाएंगे। ऑफिस में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, हालांकि लव लाइफ में अहंकार से बचना जरूरी है।
क्या करें: लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत करें।
क्या न करें: अपनी बात दूसरों पर जबरदस्ती थोपने से बचें।
कन्या राशि
आज आपको दोस्त या लव पार्टनर से गिफ्ट मिल सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन भविष्य के लिए निवेश सोच-समझकर करें। लव लाइफ में रोमांस और अपनापन बढ़ेगा।
क्या करें: अपनी योजनाओं को गुप्त रखकर आगे बढ़ें।
क्या न करें: बातों को दिल से लगाकर मानसिक तनाव न बढ़ाएं।
यह भी पढ़ें: छठ के अलावा किन पर्वों में होती है डूबते सूर्य की पूजा? जानिए महत्व
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार है। आर्थिक मोर्चे पर लाभ के नए स्रोत बनेंगे। लव लाइफ में आपसी तालमेल बेहतरीन रहेगा और पार्टनर के साथ डेट पर जाने का प्लान बन सकता है।
क्या करें: काम और परिवार के बीच तालमेल बिठाएं।
क्या न करें: विवादित मुद्दे पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।
वृश्चिक राशि
करियर में कड़े संघर्ष के बाद आपको मनचाही सफलता और पहचान मिलेगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। लव लाइफ में विश्वास की डोर मजबूत होगी और रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी।
क्या करें: अपने मन की आवाज सुनें।
क्या न करें: किसी भी बात पर भरोसा करने से बचें।
धनु राशि
भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी और कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन में रोमांच बना रहेगा।
क्या करें: नई चीजों को सीखने और ज्ञान बढ़ाने पर ध्यान दें।
क्या न करें: जोखिम भरा कदम न उठाएं।
यह भी पढ़ें: 10 या 11 नवंबर, कब है भाई दूज? तारीख, कथा और भाई को तिलक लगाने का मुहूर्त जानिए
मकर राशि
आज आप अपनी कड़ी मेहनत के बल पर कार्यक्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाएंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी और पुराना निवेश अच्छा रिटर्न देगा। लव लाइफ में साथी के प्रति अपनापन रिश्ते को मजबूत बनाएगा।
क्या करें: कामों की एक सूची बनाकर चलें।
क्या न करें: काम के दबाव में अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
कुंभ राशि
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए साधन बन सकते हैं। करियर में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में खुलकर बात करने से आपसी दूरियां कम होंगी।
क्या करें: समाजहित के कार्यों में अपनी भागीदारी निभाएं।
क्या न करें: दूसरों के मामलों में अनावश्यक रूप से दखलंदाजी न करें।
मीन राशि
आध्यात्मिक कामों की ओर आपका रुझान बढ़ेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। करियर में स्थिरता बनी रहेगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। लव लाइफ में प्रेम और सद्भाव का माहौल रहेगा।
क्या करें: अपनी गट फीलिंग पर भरोसा करें।
क्या न करें: नकारात्मक लोगों की संगति से खुद को दूर रखें।
नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
