सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व बेहद खास माना जाता है। इस दिन सभी भक्त पवित्र नदियों में स्नान करने जाते हैं। जिसके बाद दीपदान और जरूरतमंद लोगों को कपड़े या अनाज दान किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन जो व्यक्ति दान-पुण्य और दीपदान करता है, उसे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली कहा जाता है।

 

धार्मिक मान्यता के अनुसार, देव दीपावली के मौके पर देवी-देवता धरती पर आकर दीपावली मनाते हैं। इसी वजह से वाराणसी के गंगा घाट पर दीपक जलाए जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा की रात हजारों की संख्या में लोग दीपक जलाकर घाट को जगमगाते हैं। वाराणसी में दीपदान करने के लिए हजारों की तादाद में भक्त आते हैं।

 

यह भी पढ़ें: छठ खरना के बाद रखना होगा 36 घंटों का व्रत, खरना पर इन बातों का रखें ख्याल

कार्तिक पूर्णिमा की तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर की रात 11 बजकर 42 मिनट पर शुरू होगी। इसके बाद 24 नवंबर को रात 8 बजकर 23 मिनट पर तिथि खत्म होगी। तो इस हिसाब से 24 नवंबर को ही कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाएगा।

 

धार्मिक जानकारों के अनुसार, इस दिन सभी भक्तों को शुभ मुहूर्त में दीपदान करना चाहिए। पंचांग के अनुसार, दीपदान का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 8 मिनट से शुरू हो रहा है। फिर यह मुहूर्त शाम को 7 बजकर 47 मिनट पर खत्म होगा।

 

यह भी पढ़ें: लव लाइफ, नौकरी और कारोबार में कैसा बीतेगा आज का दिन? पढ़ें राशिफल

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

धार्मिक कहानियों के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा के दिन शिव भगवान ने त्रिपुरासुर का वध किया था। इस असुर ने न सिर्फ धरती लोक पर अत्याचार किया, बल्कि त्रिपुरासुर ने देवी-देवताओं को भी परेशान किया। जिसके बाद शिव भगवान ने त्रिपुरासुर का संहार किया, जिससे स्वर्ग लोक में दीपों की रोशनी फैल गई। इसी वजह से पवित्र नदियों में दीपदान किया जाता है।

नदी के अलावा कहां करें दीपदान?

1.कार्तिक पूर्णिमा के त्योहार पर लोगों को अपने घर के मुख्य द्वार के पास दो दीपक रखने चाहिए।

2.भक्तों को अपने घर के पूजा स्थान पर दीपक जलाना चाहिए। मंदिर जाकर देवी-देवताओं के समक्ष जलता हुआ दीपक रखना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: खूबसूरती बढ़ाने के लिए हिंदू धर्मग्रंथों में बताए गए हैं मंत्र, समझिए इनका अर्थ

 

3.घर के आस-पास आंवले या पीपल का पेड़ हो, तो वहां दीपक जलाकर रखें।

4.इस त्योहार पर लोगों को शाम को तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाकर रखना चाहिए।

 

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।