भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ियों अनाहत सिंह और अभय सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीत लिया है। वहीं अंकुश पंघाल और परवीन हुड्डा ने बॉक्सिंग सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का कर लिया।

 

अनाहत और अभय दोनों को स्क्वॉश फाइनल में अपने-अपने मलेशियाई प्रतिद्वंद्वियों से हार का सामना करना पड़ा, जिससे वे गोल्ड से चूक गए। अभय मेंस सिंगल्स के फाइनल में ईन यो एनजी के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश करने में नाकाम रहे और सीधे गेम में 9-11, 5-11, 5-11 से हार गए। 

 

18 वर्षीय अनाहत को भी विमेंस सिंगल्स के फाइनल में मलेशिया की शिवासांगरी सुब्रमण्यम ने आसानी से हराया। दुनिया की 17वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी को पांचवीं रैंकिंग वाली शिवासांगरी के खिलाफ 4-11, 4-11, 7-11 से शिकस्त मिली।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: अब बैडमिंटन में भारत की उम्मीदें टूटी, त्रिसा-गायत्री की जोड़ी हारी

अनाहत-अभय फाइनल में अच्छा नहीं खेले 

वर्ल्ड जूनियर खिताब जीतने वाली पहली भारतीय अनाहत शनिवार को जापान की दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सातोमी वातानाबे के खिलाफ सेमीफाइनल में की गई वापसी को दोहरा नहीं सकीं। अनाहत-सातोमी सेमीफाइनल को करीब से देखने वाली शिवासांगरी स्पष्ट रणनीति के साथ उतरीं और उसे पूरी तरह से अमल में भी लाईं।

 

मलेशियाई खिलाड़ी ने अनाहत को लगातार विनर्स लगाने का मौका नहीं दिया और लगातार आक्रमण के जरिए उन पर दबाव बनाए रखा।  हालांकि अनाहत के लिए यह अभियान यादगार रहा। उन्होंने एशियन गेम्स के इतिहास में मेंस सिंगल्स के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनने का गौरव हासिल किया।  

 

इससे पहले 26वीं रैंकिंग वाले अभय भी दुनिया के 18वें नंबर के यो को कड़ी चुनौती नहीं दे सके। यो ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। यह अभय की मलेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ आठवीं हार है। भारत को टीम स्पर्धाओं में भी मेडल जीतने की उम्मीद है। मेंस टीम मौजूदा चैंपियन के रूप में प्रतियोगिता में उतरेगी।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: पुरुष कबड्डी टीम ने ईरान को 40-34 से हराया, भारत को चौथा गोल्ड

अंकुश-परवीन ने सेमीफाइनल में बनाई जगह 

भारतीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल और परवीन हुड्डा ने अपने-अपने भार वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर देश के लिए 2 मेडल पक्के किए। पिछले महीने ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स का गोल्ड जीतने वाले अंकुश ने मेंस 80 किग्रा क्वार्टर-फाइनल में ताजिकिस्तान के नेकरूज सालिमोव के खिलाफ 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज कर शुरुआत की।  इसके बाद परवीन ने उज्बेकिस्तान की वर्ल्ड चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट नवबखोर खामिदोवा को इसी अंतर से हराकर विमेंस 65 किग्रा सेमीफाइनल में जगह बनाई।