एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मेंस बैडमिंटन टीम ब्रॉन्ज ही हासिल कर सकी। पिछले बार मेंस टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया था लेकिन सेमीफाइनल में चीन के हाथों 1-3 की हार के बाद उसे सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। टीम की ओर से इकलौती जीत सात्विकसाई राज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने दर्ज की। सात्विक-चिराग ने वर्ल्ड चैंपियन जोड़ी वांग चांग और लियांग वेई केंग को 21-11, 22-20 से शिकस्त दी। हालांकि उन्हें टीम के दूसरे खिलाड़ियों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला, जिससे भारत को शिकस्त झेलनी पड़ी। अब मेंस डबल्स में सात्विक-चिराग अपने खिताब का बचाव करने उतरने वाले हैं।

 

सात्विक-चिराग की सेमीफाइनल तक की राह आसान लग रही है। पहले राउंड में उनका सामना थाईलैंड के पी सुकपुन और पक्कापोन तीरात्साकुल से होगा। इसके बाद इंडोनेशिया के लियो रोली कारर्नाडो और डेनियल मार्टिन से उनकी टक्कर हो सकती है। इसमें जीतने पर उन्हें साउथ कोरिया के किम वोन हो और सियो सियुंग जाए से खेलना होगा।

 

महिला वर्ग में भारतीय टीम क्वार्टर-फाइनल में जापान से हारकर मेडल से चूक गई थी। पीवी सिंधु और उन्नति हुड्डा को जापानी प्रतिद्वंद्वियों ने हराया। इस निराशा से उबरकर भारतीय खिलाड़ियों को अब व्यक्तिगत स्पर्धा में भरपाई करनी होगी।

 

यह भी पढ़ें: हैंडबॉल छोड़ रोइंग शुरू की, अब बने एशियाड मेडलिस्ट; क्या है सतनाम सिंह की कहानी?

लक्ष्य-सिंधु को मिला कठिन ड्रॉ

लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु को व्यक्तिगत कैटेगरी में कठिन ड्रॉ मिला है। वर्ल्ड नंबर-14 लक्ष्य को एशियाड से पहले लगातार कई मुकाबलों में पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा है लेकिन जापान के कोडाइ नारोका के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि वह चीन के शि यू कि के खिलाफ सेमीफाइनल में लय कायम नहीं रख सके। पहले राउंड में लक्ष्य को बाय मिला था और अब वह दूसरे राउंड में सिंगापुर के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन लोह कीन यू से खेलेंगे। अगर वह लोह को हरा देते हैं तो दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से उनका सामना होगा।


दिल्ली वर्ल्ड चैंपियनशिप में शि यू कि को हराने वाले आयुष को भी पहले राउंड में बाय मिला है लेकिन तीसरे राउंड में उनका सामना ताइवान के चोउ तियेन चेन से हो सकता है। दो बार की ओलंपिक चैंपियन सिंधु पहले राउंड में बाय मिलने के बाद दूसरे राउंड में जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त तोमोका मियाजाकी से खेलेंगी। उसमें जीतने पर टोक्यो ओलंपिक चैंपियन चीन की चेन युफेइ से खेलना होगा।   


उन्नति का सामना पहले राउंड में उत्तर कोरिया की यू मि सोंग से होगा जबकि तीसरे राउंड में दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वरदानी से टक्कर हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: भारत ने मिक्स्ड स्कीट में जीता मेडल, परिनाज-अनंतजीत ने रचा इतिहास

महिला डबल्स में त्रिसा-गायत्री का राह भी मुश्किल

महिला डबल्स में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का सामना हान्ग कान्ग की लोक लोक लुइ और हियु यान सांग से होगा। वर्ल्ड चैंपियनशिप ब्रॉन्ज मेडलिस्ट इस जोड़ी की टक्कर दूसरे राउंड में जापान की युकी फुकुशिमा और मायु मत्सुमोतो से हो सकती है, जो वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं।

 

हांगझोऊ में हुए 2023 एशियन गेम्स में भारत ने तीन मेडल जीते थे। सात्विक-चिराग ने गोल्ड, मेंस टीम ने सिल्वर और एचएस प्रणय ने मेंस सिंगल्स में ब्रॉन्ज जीता था।