एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार जीत के साथ आगाज किया है, जहां एयर राइफल SH1 इवेंट में मोना अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीत लिया। इसके साथ ही अवनि लेखरा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। अवनि लेखरा इससे पहले दो अलग खेलों में दो बार गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं लेकिन इस बार उन्हें सिल्वर मेडल मिला। एक ही इवेंट में दो मेडल जीतकर खिलाड़ियों ने भारत का नाम रोशन कर दिया है। यह मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा। मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। फाइनल राउंड से पहले दोनों खिलाड़ियों के अंकों में ज्यादा अंतर नहीं था। मोना ने आखिरी शॉट में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद अवनि 0.4 अंक से पीछे रह गईं और मोना को गोल्ड मेडल मिल गया।
19 अक्टूबर को हुए एशियन पैरा गेम्स का यह दिन भारत के लिए यादगार रहा, जहां महिलाओं के एयर राइफल इवेंट में मोना ने 250.0 अंकों के साथ जीत हासिल की और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अवनि 249.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा दक्षिण कोरिया की ली युनरी 227.9 अंक हासिल कर पाईं और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला।
यह भी पढ़ें: Asian Games: 1500 मीटर की दौड़ में जीतने के बाद तेजस्विन नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
0.4 के अंतर से जीतीं मोना
इस मुकाबले का आखिरी शॉट ही गेम चेंजर बन गया। आखिरी शॉट से पहले मोना और अवनि के अंकों में ज्यादा अंतर नहीं था। आखिरी शॉट के बाद जहां एक तरफ मोना ने फाइनल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए 250.0 अंक हासिल किए, वहीं अवनि ने भी कड़ी चुनौती पेश की और 249.6 अंकों के साथ अपना सफर पूरा किया। यानी 0.4 अंक के अंतर से अवनि गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं।
यह भी पढ़ें: कमलजीत और सुरुचि सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में भारत को दिलाया गोल्ड
2022 में अवनि ने जीते थे 2 गोल्ड मेडल
2022 में एयर राइफल इवेंट में अवनि ने दो गोल्ड मेडल जीते थी, जबकि इस साल वह सिल्वर मेडल ही जीत पाईं। हांगझाऊ खेलों और निशानेबाजी विश्व कप में अवनि गोल्ड मेडल जींती थी। इस साल वह एशियन पैरा गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं। मोना अग्रवाल ने 2022 में सिर्फ ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके बाद उन्होंने बेहद मेहनत की और अपनी निशानेबाजी को और बेहतर किया। इसी वजह से वह इस बार गोल्ड मेडल जीत पाईं।
