अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अब भारत का सामना वेस्टइंडीज से होने वाला है। इसके लिए वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इन दोनों सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। वनडे टीम में एक बार फिर ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली है, जबकि हार्दिक पांड्या भी टी20 टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। वहीं, रविंद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल की वनडे टीम में वापसी हुई है।
BCCI ने अपनी प्रेस रिलीज में रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का भी एलान किया है। इस टीम की कप्तानी ऋषभ पंत को सौंपी गई है। इसके अलावा, BCCI ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में किए गए बदलावों की भी जानकारी दी है। वरुण चक्रवर्ती अब टीम का हिस्सा नहीं हैं और उनकी जगह विप्रज निगम को शामिल किया गया है। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी को भी एशियन गेम्स की टीम से बाहर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: WPL 2027 ऑक्शन की तारीख तय, BCCI ने बताया कब और कहां लगेगी खिलाड़ियों की बोली
भारत बनाम वेस्टइंडीज शेड्यूल
- वनडे शेड्यूल: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी में होगा। वहीं, तीसरा वनडे 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। तीनों ही मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे।
- टी20 शेड्यूल: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी20 मैच 9 अक्टूबर को रांची में होगा। तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा। वहीं, चौथा टी20 मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद में होगा। सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। सीरीज के सभी पांचों मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे।
यह भी पढ़ें: 'मैं कोई रोबोट या मशीन नहीं हूं...' लगातार आलोचना पर छलका संजू सैमसन का दर्द
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम
- वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा , विराट कोहली , ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप-कप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा , कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर
- टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी , ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
