कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज (2 अगस्त) आखिरी दिन है। ग्लास्गो में आयोजित हो रहे इस प्रतियोगिता में भारत अब तक 13 गोल्ड समेत 39 मेडल जीत चुका है और मेडल टैली में चौथे पायदान पर है। शनिवार को मुक्केबाजों ने रिकॉर्डतोड़ 7 गोल्ड मेडल जीते। 

 

आज भारतीय एथलीट्स जूडो, ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग में हिस्सा लेंगे। जूडो में विमेंस 78 किग्रा प्रीलिमिनरी राउंड दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से होगा। वहीं मेंस 100 किग्रा और +100 किग्रा राउंड ऑफ 16 भी इसी समय से शुरू होगा।

 

यह भी पढ़ें: डेकाथलॉन में मेडल जीतने वाले तेजस्विन शंकर की कहानी क्या है?

जूडो में ये एथलीट्स उतरेंगे

विमेंस 78 किग्रा प्रीलिमिनरी राउंड में इशरूप नारंग का सामना स्कॉटलैंड की निकोल वुड से होगा। मेंस 100 किग्रा राउंड ऑफ 16 में अवतार सिंह के सामने साइप्रस के एरिस्टोस माइकल की चुनौती है। वहीं +100 किग्रा राउंड 16 में यश घांगस का सामना वेल्स के जोशुआ व्हाइटहाउस से होगा।

 

जूडो के मेडल राउंड के मुकाबले शाम 7:30 बजे से होंगे। ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग के इवेंट दोपहर 2:09 बजे, 3:51 बजे और रात में 8:40 बजे और 9:09 बजे होंगे। नीचे आज का भारतीय एथलीट्स का शेड्यूल दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: एक दो नहीं, 13 गोल्ड, कॉमनवेल्थ में भारत का धमाल, मेडल टैली में कहां हैं हम?

 

जूडो

 

  • दोपहर 2:30 बजे से - विमेंस -78kg वर्ग, राउंड ऑफ 16 - इशरूप नारंग बनाम निकोल वुड (स्कॉटलैंड)

 

  • दोपहर 2:30 बजे से - मेंस -100kg, राउंड ऑफ 16 - अवतार सिंह बनाम एरिस्टोस माइकल (साइप्रस)

 

  • दोपहर 2:30 बजे से - मेंस +100kg, राउंड ऑफ 16 - यश घांगस बनाम जोशुआ व्हाइटहाउस (वेल्स)

 

  • शाम 7:30 बजे से - विमेंस -78kg, मेडल राउंड - इशरूप नारंग (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

 

  • शाम 7:30 बजे से - मेंस -100kg, मेडल राउंड - अवतार सिंह (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

 

  • शाम 7:30 बजे से - मेंस +100kg, मेडल राउंड - यश घांगस (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

 

ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग

 

  • दोपहर 2:09 बजे - मेंस 40km पॉइंट्स रेस क्वालिफाइंग राउंड - हर्षवीर सिंह सेखों (हीट 1), दिनेश कुमार (हीट 2)

 

  • दोपहर 3:51 बजे - मेंस 1000m टाइम ट्रायल फाइनल - रोनाल्डो सिंह लैतोंजम

 

  • रात 8:40 बजे - विमेंस C4-C5 1000m टाइम ट्रायल फाइनल - लिशा दास

 

  • रात 9:09 बजे - मेंस 40km पॉइंट्स रेस फाइनल - हर्षवीर सिंह सेखों, दिनेश कुमार (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)