भारत को खेलों में मजबूत करने के लिए 2017 में शुरू की गई 'खेलो इंडिया स्कीम' पर पर सरकार ने अब तक 5,875.27 रुपये खर्च किए हैं। 2026–27 के लिए भी 924.35 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इस योजना के तहत चुने गए खिलाड़ियों को सरकार की ओर से हर साल 6.28 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।
सरकार ने 2021-22 से 2025-26 के बीच खेलों इंडिया पर 3,790.50 करोड़ रुपये खर्च किए। इस अवधि में तीन बड़े इवेंट -एशियन गेम्स, ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स हुए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि खेलो इंडिया के एथलीट्स ने इन गेम्स में कितने मेडल जीते हैं।
यह भी पढ़ें: विंडीज चूका, अफगानी टीम को मिला वर्ल्ड कप का टिकट, क्वालिफिकेशन प्रोसेस क्या है?
एशियन गेम्स में जीते 42 मेडल
चीन के हांगझोऊ में हुए एशियन गेम्स 2023 में भारत ने रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए 107 मेडल जीते थे। एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार भारत ने 100 मेडल के आंकड़े को पार किया। खेल मंत्रालय के अनुसार, हांगझोऊ में खेलो इंडिया के 124 एथलीट उतरे थे और उन्होंने कुल 42 मेडल हासिल किए।
यह भी पढ़ें: गोल्ड जीतने के बाद क्यों रोईं मणिपुर की मीराबाई चानू? PM मोदी से बताई एक-एक बात
ओलंपकि में गए खेलो इंडिया के 28 एथलीट
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने 117 खिलाड़ियों का दल भेजा था। खेल मंत्रालय ने बताया है कि इसमें 28 खेलो इंडिया के एथलीट थे। हालांकि इनमें से कोई भी मेडल नहीं जीत पाया। भारत ने पेरिस ओलंपिक में कुल 6 मेडल जीते थे। मनु भाकर ने 2 मेडल जीते। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज जीतने के बाद सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भी पोडियम फिनिश किया। नीरज चोपड़ा, अहमन सहरावत, स्वप्निल कुसाले और भारतीय हॉकी टीम भी मेडल के साथ लौटी।
पेरिस पैरालंपिक में खेलो इंडिया के 24 एथलीट्स ने हिस्सा लिया था। उन्होंने 6 मेडल जीते थे। पेरिस पैरालंपिक गेम्स में भारत के खाते में कुल 29 मेडल रहे थे।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में भारत ने जीते 3 मेडल, टैली में कहां मिली जगह?
कॉमनवेल्थ गेम्स में सिर्फ 2 मेडलिस्ट
हाल ही में ग्लास्गो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 13 गोल्ड समेत 39 मेडल जीते थे। ग्लास्गो में शूटिंग, बैडमिंटन, रेसलिंग, हॉकी और क्रिकेट जैसे खेल शामिल नहीं थे। इसके बावजूद भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया और मेडल टैली में चौथे स्थान पर फिनिश किया।
इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलो इंडिया के एथलीट्स के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 2 ही मेडल जीते। मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने 70 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं अश्मिता डे ने जूडो में गोल्ड जीता। यह पहला मौका रहा जब भारत ने जूडो में कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड हासिल किया।
