पुर्तगाल के फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने सालों बाद अपनी प्रेमिका जॉर्जिना के साथ शादी की है। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने फोटो शेयर की थी, जिसमें क्रिस्टियानो ने जॉर्जिना का हाथ पकड़ा हुआ है और दोनों मैरिज रिंग पहने हुए दिख रहे हैं। दोनों की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लाखों लोगों ने क्रिस्टियानो और जॉर्जिना को बधाइयां दी हैं।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना के साथ 11 अगस्त को शादी की थी, जिसके बाद उन्होंने मैरिज रिंग के साथ फोटो पोस्ट की थी। जानकारी के लिए बता दें, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना को पिछले साल सगाई की थी। 2025 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना को 39 करोड़ रुपये की अंगूठी पहनाई थी। 2026 में शादी के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना ने अपने रिश्ते की नई शुरुआत की है।
यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स का चौथा दिन, भारत vs पाकिस्तान, जानिए कौन सा खेल कब खेला जाएगा
सालों के बाद की शादी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना पिछले 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। क्रिस्टियानो और जॉर्जिना के दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम अलाना और बेला है। इसके अलावा क्रिस्टियानो के तीन और बच्चे हैं, जिनका नाम क्रिस्टियानो जूनियर और जुड़वां बेटियां माटेओ और ईवा हैं। पिछले कई सालों से इन बच्चों की जॉर्जिना मां की तरह देखभाल कर रही हैं।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना पहली बार 2016 में मिले थे। उस दौरान जॉर्जिना एक गुच्ची स्टोर में काम करती थीं। दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी। जल्द ही यह दोस्ती गहरे प्यार में बदल गई। कुछ समय पहले जॉर्जिना की नेटफ्लिक्स पर सीरीज आई थी, जिसमें क्रिस्टियानो और जॉर्जिना ने अपने रिश्ते को लेकर बात की थी। दोनों ने बताया कि शुरुआत में उन्हें नहीं लगा था कि उनका प्यार इतना गहरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: इतिहास रचा लेकिन 0.85 सेकेंड की देरी से गोल्ड मेडल से चूके गुलवीर सिंह
2026 में खेला आखिरी FIFA वर्ल्ड कप
इसी साल फीफा वर्ल्ड कप में क्रिस्टियानो ने स्पेन के खिलाफ खेला था। खेल शुरू होने से पहले ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जाहिर किया था कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप है। स्पेन के खिलाफ क्रिस्टियानो की पुर्तगाल की टीम हार गई थी। इस वजह से क्रिस्टियानो अपने आखिरी वर्ल्ड कप मैच में बेहद दुखी थे क्योंकि उन्हें हार मिली थी। उन्हें देखकर क्रिस्टियानो के लाखों फैन्स की आंखें नम हो गई थीं।
