इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के ठीक से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लग गया है क्योंकि CSK के धाकड़ खिलाड़ी नाथन एलिस को चोट लगी है, जिसकी वजह से वह 2026 का आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। कई बार उन्होंने CSK में अपने दमदार प्रदर्शन से टीम को और मजबूत किया है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नाथन एलिस को हैमस्ट्रिंग इंजरी आई है। एलिस की चोट की खबर सुनते ही CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने कहा कि यह हमारे लिए बड़ा झटका है। उनका कहना है कि एलिस एक अहम गेंदबाज हैं, खासकर डेथ ओवरों में, फिलहाल हम उनके अन्य विकल्प ढूँढ रहे हैं।'

 

नाथन एलिस एक ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर हैं, जो क्रिकेट की दुनिया में तेज गेंदबाज के रूप में जाने जाते हैं। एलिस अपनी शानदार यॉर्कर और डेथ ओवर खेलने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने 2021 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर हैट्रिक लेकर इतिहास रचा था। CSK की टीम और फैंस के लिए नाथन एलिस का नहीं खेलना घातक साबित हो सकता है। एलिस के बाहर होने से सीएसके का पेस अटैक थोड़ा कमजोर हो गया है, क्योंकि टीम में अब अनुभवी विदेशी तेज गेंदबाजों की कमी है। अब सवाल उठता है कि सीएसके टीम में नाथन एलिस की जगह कौन खेलेगा।

 

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ पब्लिसिटी के लिए बोलते हैं'.., कैफ ने मोहम्मद आमिर को दिया करारा जवाब

 

कमजोर पड़ गई CSK?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। एक तरफ 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली सीएसके टीम फिर से जीत की तैयारियों में जुटी है। वहीं, दूसरी तरफ सीएसके के खिलाड़ी नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं। सीएसके में पहले डेथ ओवर के गेंदबाज के तौर पर मथीशा पथिराना खेलते थे लेकिन पिछले सीजन में उनके खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम से निकाल दिया गया था। मथीशा पथिराना भी डेथ ओवर खेलते थे। उनको सीएसके छोड़ने के बाद, डेथ ओवर खेलने वाले गेंदबाज के रूप में सिर्फ नाथन एलिस ही बचे थे। अब वह भी चोटिल हो गए हैं जिसके चलते टीम को एक अच्छे गेंदबाज की जरूरत है, वरना टीम कमजोर पड़ सकती है। सीएसके टीम के मैनेजमेंट के अनुसार अफगानी खिलाड़ी नूर अहमद टीम में जुड़ गए हैं।

कौन ले सकता है नाथन एलिस की जगह?

सीएसके टीम में शामिल करने के लिए कुछ नामों पर विचार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस सीजन में न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। इसके अलावा जेराल्ड कोएत्जी, ओटनील बार्टमैन और सीन एबॉट जैसे अनसोल्ड खिलाड़ियों के नामों पर भी चर्चा की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए क्या करना होगा?

 

सीएसके का पहला मैच कब होगा?

इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ होंगे। सीएसके का पहला मैच 30 मार्च 2026 को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा। इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सीएसके टीम 1 मार्च से ही ट्रेनिंग कर रही है। इनकी ट्रेनिंग एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में हो रही है, जिनका 23 मार्च को इंट्रा-स्क्वॉड मैच भी हो सकता है।