डेरिल मिचेल ने इंदौर में खेले जा रहे सीरीज डिसाइडर में शतक ठोक दिया है। मिचेल भारतीय गेंदबाजों पर टूट के पड़े हैं। उन्होंने 106 गेंद में सेंचुरी पूरी कर न्यूजीलैंड की वापसी करवा दी है। 5/2 के स्कोर पर क्रीज पर उतरे मिचेल ने पहले संभलकर बल्लेबाजी की और टीम को संकट से निकालने के बाद भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई है। उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के उड़ाते हुए शतक ठोक एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
मिचेल ने राजकोट में खेले गए पिछले वनडे में 117 गेंद में नाबाद 131 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। अब इंदौर में भी उनका बल्ला गरजा है। मिचेल ने भारत के खिलाफ चौथा वनडे शतक जड़ा है। ये चारों शतक भारतीय सरजमीं पर आए हैं। वह एबी डिविलियर्स के बाद भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया के खिलाफ चार या उससे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। साउथ अफ्रीकी दिग्गज डिविलियर्स ने भारत में टीम इंडिया के खिलाफ 5 वनडे शतक जड़े थे।
यह भी पढ़ें: RCB के लिए बड़ी खुशखबरी, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे IPL 2026 के मैच
भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया के खिलाफ सर्वाधिक शतक
- एबी डिविलियर्स - 5 शतक (11 पारियां)
- डेरिल मिचेल - 4 शतक (8 पारियां)
टेलर-केयर्न्स को छोड़ा पीछे
मिचेल भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले दूसरे कीवी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रॉस टेलर और क्रिस केयर्न्स जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा। टेलर-केयर्न्स ने टीम इंडिया के सामने 3-3 वनडे शतक जड़े थे। मिचेल अब सिर्फ नाथन एस्टल से पीछे हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ 5 शतक जड़े थे।
यह भी पढ़ें: U19 वर्ल्ड कप में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, टूट गया विराट कोहली का रिकॉर्ड
IND vs NZ ODI में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कीवी
- नाथन एस्टल - 5 शतक (29 पारियां)
- डेरिल मिचेल - 4 शतक (11 पारियां)
- क्रिस केयर्न्स - 3 शतक (28 पारियां)
- रॉस टेलर - 3 शतक (34 पारियां)
लगातार चौथा फिफ्टी प्लस स्कोर
डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ लगातार चौथे वनडे मैच में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है। उन्होंने इंदौर और राजकोट में शतक जड़ने से पहले सीरीज के शुरुआती मुकाबले में 84 रन की पारी खेली थी। इससे पहले दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने 63 रन बनाए थे।
भारत के खिलाफ पिछले 7 वनडे में डैरिल मिचेल
- धर्मशाला - 130 रन
- मुंबई - 134 रन
- दुबई - 17 रन
- दुबई - 63 रन
- वडोदरा - 84 रन
- राजकोट - नाबाद 131 रन
- इंदौर - 137
