अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने इस फॉर्मेट में अपने-अपने 3000 रन पूरे किए हैं। शुभमन ने धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान अपनी नाबाद 84 रन की पारी के दौरान 3000 रन के आंकड़े को पार किया था। वहीं श्रेयस ने लखनऊ में इस उपलब्धि को हासिल की। शुभमन ने जहां 62 पारियां ली, वहीं श्रेयस को 72 पारिया लगीं। शुभमन पारियों के हिसाब से इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय हैं। वहीं श्रेयस, शिखर धवन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
शुभमन और श्रेयस ने भले ही कम पारियां ली हैं लेकिन उन्हें यहां तक पहुंचने में 7 साल से ज्यादा का समय लगा है। शुभमन ने अपना वनडे डेब्यू जनवरी 2019 में किया था। उन्हें 3000 रन तक पहुंचने में 7 साल 133 दिन लगे। श्रेयस ने अपने वनडे करियर की शुरुआत दिसंबर 2017 में की थी। उन्होंने 8 साल 189 दिन में अपने 3000 ODI रन पूरे किए। सबसे कम समय में इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी हैं।
धोनी ने दिसंबर 2004 में वनडे डेब्यू करने के बाद 3 साल 51 दिन में ही 3000 रन के सफर को तय कर लिया था, जो उस समय वर्ल्ड रिकॉर्ड था। वेस्टइंडीज के शाई होप ने 3 साल 36 दिन में 3000 वनडे रन बनाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ा था।
यह भी पढ़ें: अब जल्दी शुरू होगा IPL, तारीखों में बड़े फेरबदल की तैयारी में BCCI
क्यों धोनी का रिकॉर्ड टूटना है नाममुकन?
पूर्व कप्तान धोनी ने अपने वनडे करियर की शुरुआत उस समय की थी, जब टी20 क्रिकेट उतना नहीं खेला जाता था। अब टी20 का ही बोलबाला है, जिसके चलते ODI फॉर्मेट ढलान पर है। ICC वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी नजदीक नहीं होने पर कोई भी टीम इस फॉर्मेट को खेलना नहीं चाहती है। खुद भारतीय टीम ने 2024 में सिर्फ 3 ODI खेले। ऐसे में अगर कोई भारतीय खिलाड़ी डेब्यू करने के बाद टीम में अपनी जगह पक्की कर लेता है और लगातार रन बनाता है, तब भी उसे उतने मैच नहीं मिल पाएंगे, जिससे वह कम समय में 3000 वनडे रन पूरे कर धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सके।
यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले हॉकी खिलाड़ी, किस नंबर पर हैं मनप्रीत सिंह?
डेब्यू के बाद सबसे कम दिन में 3000 ODI रन बनाने वाले भारतीय
- महेंद्र सिंह धोनी - 3 साल 51 दिन
- राहुल द्रविड़ - 3 साल 158 दिन
- विराट कोहली - 3 साल 180 दिन
