कोलंबिया ने कांगो के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में 1-0 की जीत के साथ FIFA वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट स्टेज में जगह बना ली है। कांगो के गोलकीपर लियोनेल म्पासी ने शानदार प्रदर्शन करके कोलंबिया को अधिकतर समय गोल से वंचित रखा था लेकिन डैनिल मुनोज ने 76वें मिनट में गोल कर दिया, जो निर्णायक साबित हुआ। डिफेंडर से टकराकर गेंद मुनोज के पास पहुंची थी, जिनके बाएं पैर से लगाए गए शॉट को रोकने का म्पासी के पास कोई मौका नहीं था। म्पासी ने पहले 20 मिनट में पांच मुश्किल बचाव किए थे लेकिन उनकी मेहनत पर पानी फिर गया।
कोलंबिया के ग्रुप K में दो मैचों में छह अंक हो गए हैं, जो पुर्तगाल से दो अंक और कांगो से पांच अंक अधिक हैं। कोलंबिया को ग्रुप में टॉप पर रहने के लिए शनिवार को पुर्तगाल के खिलाफ मैच ड्र्रॉ करने की जरूरत होगी। यह नतीजा पुर्तगाल को नॉकआउट स्टेज में पहुंचाने के लिए भी काफी होगा। कोलंबिया वर्ल्ड रैंकिंग में 11वें स्थान पर है। रैंकिंग के अनुसार, वह साउथ अमेरिकी टीमों में ब्राजील और अर्जेंटीना के बाद तीसरी बेस्ट टीम है। कोलंबिया ने अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया था। अब कांगो के खिलाफ जीत दर्ज कर वह राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाली छठी टीम बन गई है।
यह भी पढ़ें: एक मैच में चले रोनाल्डो और बदल गया FIFA वर्ल्ड कप का इतिहास, बने ये रिकॉर्ड
राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमें
- अमेरिका - ग्रुप D
- जर्मनी - ग्रुप E
- अर्जेंटीना - ग्रुप J
- फ्रांस - ग्रुप I
- नॉर्वे - ग्रुप I
- कोलंबिया - ग्रुप K
ग्रुप स्टेज से बाहर हुईं ये टीमें
FIFA वर्ल्ड कप 2026 में हैती, तुर्की, ट्यूनीशिया, जॉर्डन और पनामा का सफर समाप्त हो गया है। टूर्नामेंट के फॉर्मेट के अनुसार, हर ग्रुप से टॉप-2 टीमों को नॉकआउट राउंड में जगह मिलेगी। वहीं तीसरे स्थान पर रहने वाली टॉप-8 टीमें भी अगले राउंड में पहुंचेंगी। हैती, तुर्की, ट्यूनीशिया, जॉर्डन और पनामा के एक-एक मुकाबले बचे हुए हैं लेकिन वे इसलिए बाहर हो गई हैं, क्योंकि वे अपने-अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर फिनिश करने वाली टीमों से हार चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल को दिलाई जीत, इंग्लैंड को घाना ने ड्रॉ पर रोका
ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमें
- हैती - ग्रुप C
- तुर्की - ग्रुप D
- ट्यूनीशिया - ग्रुप F
- जॉर्डन - ग्रुप J
- पनामा - ग्रुप L


