इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल में आज (31 मई) गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का आमना-सामना होना है। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। RCB पांचवीं बार IPL के खिताबी मुकाबले में पहुंची है, जबकि GT का यह तीसरा फाइनल है। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB ने पिछले साल अहमदाबाद में ही ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया था। वह लगातार दूसरी बार चैंपियन बन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के क्लब में शामिल होना चाहेगी।

 

दूसरी तरफ GT की नजरें दूसरे IPL खिताब पर है। GT ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही ट्रॉफी जीत ली थी। इसके बाद उसे 2023 के फाइनल में इसी मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों करीबी हार का सामना करना पड़ा था। कप्तान शुभमन गिल उस दिल तोड़ने वाली हार पर मरहम लगाना चाहेंगे। साथ ही क्वालिफायर 1 में RCB से मिली करारी शिकस्त का भी बदला लेने के लिए बेताब होंगे।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं मीनाक्षी गोयत? जॉन सीना से मिली प्रेरणा, अब विनेश फोगाट को दी मात

GT vs RCB Final, अहमदाबाद पिच रिपोर्ट 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उसी पिच पर यह मुकाबला खेला जाना है, जिस पर पिछले साल का फाइनल खेला गया था। मौजूदा सीजन में इस पिच पर दो मुकाबले हुए हैं, जिसमें से एक GT और RCB के बीच खेला गया था। उसे लो-स्कोरिंग मुकाबले में GT ने 4 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की थी। भले ही उस मैच में कम रन बने थे लेकिन फाइनल हाई-स्कोरिंग रहने की संभावना है। RCB के पास विराट कोहली, रजत पाटीदार और टिम डेविड हैं, तो GT में गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं।

 

यह भी पढ़ें: IPL ट्रॉफी का सपना टूटने पर फूट-फूट कर रोए वैभव सूर्यवंशी, दिल तोड़ने वाला VIDEO

रन चेज करना फायदेमंद

अहमदाबाद में रन चेज करने वाली टीमें जीतती रही हैं। पिछले 6 IPL फाइनल में से 4 चेजिंग टीम ही जीती है। ऐसे में आज जो भी टॉस जीतेगा, पहले गेंदबाजी करना चाहेगा। खासकर GT की टीम को रन चेज करना ज्यादा पसंद है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XII:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर/फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम, जैकब डफी/सुयश शर्मा

 

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज