भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया पहले तीन मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है। श्रेयस अय्यर ब्रिगेड ने क्राइस्टचर्च में जीत के बाद वेलिंग्टन में भी बाजी मारी। अब वह क्लीन स्वीप की ओर कदम बढ़ाने के लिए उतरी है। दूसरी तरफ मेजबान कीवी टीम के सामने सम्मान बचाने की चुनौती है।

 

ईडन पार्क में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ईशान किशन फिट हो गए हैं। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को बाहर जाना पड़ा है। भुवनेश्वर कुमार बाहर कर दिए हैं। उन्हें मयंक यादव ने रिप्लेस किया है। न्यूजीलैंड की टीम में भी एक बदलाव है। काइल जेमीसन की जगह नाथन स्मिथ खेल रहे हैं। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

 

भारत बनाम न्यूजीलैंड, चौथा टी20 लाइव अपडेट:

1:48 pm

फिलिप्स-ब्रेसवेल के बीच आतिशी साझेदारी

ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने महज 18 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी कर डाली है। कीवी टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती दिख रही है।

1:34 pm

मयंक यादव ने न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया

11वें ओवर में अटैक पर वापस बुलाए गए मयंक यादव ने बेवोन जैकब्स को पटकी हुई गेंद पर अर्शदीप सिंह के हाथों लपकवा दिया है। 26 गेंद में 44 रन बनाकर खेल रहे ग्लेन फिलिप्स का साथ देने माइकल ब्रेसवेल आए हैं।

1:27 pm

अक्षर ने एलेन से इस तरह बदला लिया

अक्षर पटेल को आठवें ओवर में गेंदबाजी अटैक पर लाया गया था। फिन एलेन ने उनका स्वागत चौके के साथ किया और फिर अगली दो गेंद पर दो छक्के जड़ दिए। यानी पहली तीन गेंद पर 16 रन बटोर लिए। अक्षर ने आखिरी गेंद पर बेहतरीन वापसी की और एलेन को अभिषेक शर्मा के हाथों लपकवाकर बदला चुकता कर लिया। एलेन 17 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। 93 के स्कोर पर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा।

1:11 pm

पावरप्ले में न्यूजीलैंड ने बनाए 67 रन

मयंक यादव ने लगातार ओवरों में न्यूजीलैंड को झटके दिए लेकिन इसके बावजूद कीवी टीम ने पावरप्ले में 67 रन बटोर लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स ने आते ही चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी है।

12:54 pm

मयंक ने अब मिचेल को चलता किया

मयंक यादव ने अब डैरिल मिचेल का विकेट झटक लिया है। मिचेल ने मयंक की पहली 4 गेंद पर 20 रन बटोर लिए थे लेकिन भारतीय गेंदबाज ने जबरदस्त वापसी की और उन्हें LBW आउट कर दिया।

12:39 pm

मयंक यादव ने न्यूजीलैंड को दिया पहला झटका

मयंक यादव ने पहले ओवर ही आखिरी गेंद पर टिम साइफर्ट को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। 5 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है। साइफर्ट 5 गेंद में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। डैरिल मिचेल बैटिंग करने आए हैं।

12:36 pm

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

टिम साइफर्ट और फिन एलेन ओपनिंग करने उतर गए हैं। मयंक यादव पहला ओवर डालने आए हैं।

12:30 pm

न्यूजीलैंड ने किया एक बदलाव

कीवी टीम में भी एक बदलाव है। काइल जेमीसन की जगह नाथन स्मिथ को खिलाया गया है।

12:29 pm

वैभव सूर्यवंशी बाहर

भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। ईशान किशन फिट होकर प्लेइंग-XI में वापस आ गए हैं, जिसके चलते वैभव सूर्यवंशी को बाहर जाना पड़ा है। वहीं भुवनेश्वर कुमार को बाहर कर मयंक यादव को खिलाया गया है।

12:13 pm

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव

न्यूजीलैंड - फिन एलेन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

12:07 pm

श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस सीरीज में लगातार चौथी बार कीवी टीम पहले बैटिंग करती दिखेगी।

11:48 am

ईशान किशन खेलेंगे?

ईशान किशन चोट के चलते दूसरे और तीसरे मुकाबले से बाहर रहे थे। ऑकलैंड में उन्होंने टीम के साथ ट्रेनिंग की है। देखना है कि वह मैच के लिए पूरी तरह से फिट हैं या नहीं।

11:47 am

कुछ ही देर में टॉस

ऑकलैंड के ईडन पार्क में अब से कुछ ही देर में टॉस होना है। पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।