ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आज भारत और पाकिस्तान की टक्कर होने वाली है। कतर की राजधानी दोहा में यह मुकाबला दोनों देशों की ए टीमों के बीच है। इंडिया-ए की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान-ए की कमान अब्दुल समद संभाल रहे हैं। पाकिस्तानी टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतर रही है। उसने पिछले एडिशन में इंडिया-ए को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। तिलक वर्मा ब्रिगेड उस हार का बदला चुकता करना चाहेगी। पढ़िए पल-पल का अपडेट।
3:06 pm
पाकिस्तान की पहले बल्लेबाजी
पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
2:51 pm
सितारों से सजी है भारतीय टीम
तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-ए की टीम सितारों से सजी है। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे आक्रामक बल्लेबाज पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में खुद तिलक और रिंकू जैसे बड़े नाम हैं। कुमार कुशाग्र और सूर्यांश शेडगे भी नेपाल के खिलाफ अपना जौहर दिखा चुके हैं। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी हर्षित राणा और प्रिंस यादव के कंधों पर है। दोनों ने नेपाल के खिलाफ आपस में 9 विकेट बांटे थे।
2:46 pm
दोनों टीमों ने किया विजयी आगाज
इंडिया-ए ने इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में नेपाल को 306 रन से करारी शिकस्त दी थी। वहीं पाकिस्तान-ए ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 61 रन से हराकर अपने अभियान का विजयी आगाज किया।
2:45 pm
कुछ ही देर में टॉस
भारतीय समयानुसार टॉस का सिक्का दोपहर 3 बजे उछलेगा। इसके आधे घंटे बाद खेल शुरू होगा।
