भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से शुरू हो गया है। यह मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन भारतीय टीम अच्छी स्थिति में नजर आई। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं। भारत की इस पारी में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। उनकी इस पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में काफी मदद की। पहले दिन श्रीलंका के गेंदबाजों ने भारत के खिलाफ कुल 85 ओवर गेंदबाजी की।
देवदत्त पडिक्कल ने 193 गेंदों पर 117 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके लगाए। वहीं, शुभमन गिल ने 108 गेंदों पर 50 रन बनाए। दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा अर्धशतक से चूक गए। जायसवाल 45 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जडेजा ने 43 रन बनाए। केएल राहुल एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 18 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, ऋषभ पंत की कलाई पर गेंद लगने के बाद उन्हें रिटायर होना पड़ा।
यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने ठोका शतक, शून्य पर मिला था जीवनदान
पहले दिन भारतीय टीम की पारी
भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सुबह के सेशन में टीम ने 66 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और शुभमन गिल ने पारी को संभाला और दोनों के बीच 120 रन की शानदार साझेदारी हुई। इस साझेदारी ने भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाल दिया। चाय के बाद भारत ने 187/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। पडिक्कल और ऋषभ पंत ने संभलकर बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। पंत के रिटायर होने के बाद रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करने आए।
शतक पूरा करने के बाद देवदत्त पडिक्कल ने तेजी से रन बनाना जारी रखा और भारत का स्कोर 259 रन तक पहुंचा दिया। हालांकि, 77वें ओवर की दूसरी गेंद पर केशरा नुवान्था ने उन्हें आउट कर दिया। पडिक्कल के आउट होने के बाद भारत ने 80 ओवर में 291 रन बना लिए। इसके बाद 85वें ओवर की पहली गेंद पर असिथा फर्नांडो ने रवींद्र जडेजा को बोल्ड कर दिया।
यह भी पढ़ें: आउट होते ही गेंदबाज से भिड़े यशस्वी, सिर से मारी टक्कर... कोलंबो में बवाल; VIDEO
जडेजा के आउट होने के बाद डेब्यू कर रहे सारांश जैन बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने उसी ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को 300 रन के आंकड़े तक पहुंचाया। इसके बाद भारत ने कोई और विकेट नहीं गंवाया। पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारत का स्कोर 300/5 रहा। शुरुआती झटकों के बावजूद भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है।
श्रीलंका की गेंदबाजी
कोलंबो टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 16 ओवर में 3 विकेट लिए। वहीं लाहिरु कुमारा और केशर नुवांथा को एक-एक विकेट मिला। अब दूसरे दिन टीम इंडिया की नजरें बड़ा स्कोर खड़ा करने पर होंगी, जबकि श्रीलंकाई टीम जल्द से जल्द बाकी विकेट लेने की कोशिश करेगी।
