भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो गया है। सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत इस मुकाबले में तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरा है। अशोक शर्मा इस मैच में भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर रहे हैं।
बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए यह तीसरी टी20 सीरीज है। अब तक उनकी कप्तानी में टीम इंडिया एक भी टी20 सीरीज नहीं जीत सकी है। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली यह सीरीज अय्यर के लिए काफी अहम मानी जा रही है। इससे पहले भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल वर्ल्ड नंबर-1 बनने के करीब, कोहली-रोहित की क्या है ODI रैंकिंग?
कौन हैं अशोक शर्मा?
राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को शानदार घरेलू प्रदर्शन के दम पर पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। वह पहली बार सुर्खियों में 2025-26 सैयद मुशताक अली ट्रॉफी के दौरान आए थे। उन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का रिकॉर्ड बनाया। 150 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार और सटीक हार्ड-लेंथ गेंदबाजी ने सभी का ध्यान खींचा। उनके इसी प्रदर्शन की बदौलत गुजरात टाइटंस ने उन्हें IPL में मौका दिया, जहां अपने डेब्यू से भी खूब चर्चा बटोरी। अब भारतीय टीम में चयन के बाद अशोक के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने का सुनहरा मौका है।
यह भी पढ़ें: 'हरारे मेरे लिए...' टी20 सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे को चेताया
IND vs ZIM प्लेइंग-11
- भारत: वैभव सूर्यवंशी , अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।
- जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
